केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग विपक्ष के लोगों के खिलाफ हो रहा – सज्जन सिंह वर्मा

भोपाल : मंगलवार, दिसम्बर 17, 2024/ प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा ने सीहोर जिले के आष्टा में व्यवसायी मनोज परमार तथा उनकी पत्नी की आत्महत्या को केंद्रीय एजेंसियों की कुटरचित साजिश बताया। उन्होंने परमार दंपति के बच्चों से मुलाकात की। वर्मा ने कहा कि इस उम्र में इन बच्चों ने आकस्मिक दुख झेला है इन्होंने केंद्रीय एजेंसियों के कार्य करने के तरीके को देखा किस तरह से उनके माता-पिता को इन एजेंसियों ने आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया यह उनके जेहन में हमेशा रहेगा। उन्होंने कहा कि उनको भी आई टी विभाग द्वारा कुटरचित नोटिस भेजे गए है।

पीड़ित परिवार के बच्चों से मिलने वर्मा मिट्टी के गुल्लक में 5 लाख रुपए की राशि रखकर उन्हें भेंट करने पहुंचे तथा उनको सहायता राशी भेंट की। वर्मा ने कहा कि यह धनराशि उनके दुखों को कम नहीं कर सकती लेकिन जिस तरह इन बच्चों ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को अपना समर्थन देते हुए अपनी गुल्लक उन्हें भेंट की थी। उसी तरह कांग्रेस पार्टी भी इन बच्चों के लिए हमेशा खड़ी रहेगी उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग इन बच्चों के शिक्षा उच्च शिक्षा में भी मदद करेंगे।

Google Search

Boys Hostel in Bhopal