विपक्ष के सांसदों ने संसद-परिसर में विरोध-प्रदर्शन किया

नई दिल्ली : मंगलवार, दिसम्बर 17, 2024/ विपक्षी सांसदों ने आज संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया और बांग्लादेश के अल्पसंख्यकों के लिए न्याय की मांग की। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि वह सुनिश्चित करे कि पड़ोसी देश में अल्पसंख्यक सुरक्षित महसूस करें। जब कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी और उनके सहयोगियों ने बांग्लादेश के अल्पसंख्यकों के समर्थन में संदेशों के साथ टोट बैग लाकर सुर्खियां बटोरी। यह प्रदर्शन बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ विरोध का हिस्सा था। प्रियंका गांधी और कांग्रेस नेताओं ने संसद के बाहर हाथों में टोट बैग और तख्तियां पकड़ रखी थी। जिन पर साफ-साफ लिखा था बांग्लादेश के अल्पसंख्यकों के साथ खड़े हों। इस मौके पर संसद के बाहर हमें बांग्लादेश में न्याय चाहिए और प्रधानमंत्री जवाब दो जैसे नारे भी गूंजे।

प्रियंका गांधी और कई अन्य सांसद संसद भवन में ‘मकर द्वार’ के निकट एकत्र हुए और ‘केंद्र सरकार जवाब दो’ और ‘वी वांट जस्टिस’ के नारे लगाए। इससे पहले कांग्रेस ने सोमवार को भी इस विषय को लेकर संसद परिसर में प्रदर्शन किया था। केरल के वायनाड से लोकसभा सदस्य प्रियंका गांधी ने लोकसभा में शून्यकाल के दौरान भी यह विषय उठाया था। वह सोमवार को फलस्तीनी लोगों के समर्थन में फलस्तीन लिखा हुआ हैंडबैग लेकर संसद पहुंची थीं। इस विरोध पर प्रियंका गांधी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “मैं क्या पहनूंगी यह कौन तय करेगा? कौन तय करेगा? यह पैतृक समाज ही है जो यह तय करता है कि महिलाएं क्या पहनेंगी।” हैंडबैग पकड़ कर उन्होंने आगे कहा, “मैं कई बार बता चुकी हूं कि इस संबंध में मेरी क्या मान्याताएं हैं। अगर आप मेरा ट्विटर हैंडल देखेंगे तो वहां आपको मेरा बयान मिलेगा।”

Google Search

Boys Hostel in Bhopal