पुलिस मुख्यालय में सादगी एवं सौहार्द के साथ मनाया गया ईद मिलन

भोपाल : सोमवार, मार्च 23, 2026/ पुलिस मुख्यालय में सोमवार को सादगी एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में ईद मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने सभी को ईद की मुबारकबाद देते हुए सभी के जीवन में सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस मुख्यालय में पदस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुलिस महानिदेशक मकवाणा को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक-दूसरे को ईद की शुभकामनाएं देते हुए आपसी भाईचारे और सद्भाव का संदेश दिया।

ईद मिलन कार्यक्रम में विशेष पुलिस महानिदेशक पंकज श्रीवास्‍तव, आदर्श कटियार, आशुतोष राय, अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक ए.साईं मनोहर, चंचल शेखर, जयदीप प्रसाद, पुलिस उप महानिरीक्षक तरूण नायक, डॉ विनीत कपूर, किरणलता केरकट्टा, स्‍टॉफ ऑफीसर टू डीजीपी मलय जैन सहित अन्‍य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। यह आयोजन सकारात्मक कार्यसंस्कृति एवं पारस्परिक समन्वय को सुदृढ़ करने का प्रतीक रहा।

Google Search

Boys Hostel in Bhopal