जिला अध्यक्ष रविंद्र यति के ‘1 साल बेमिसाल’ कार्यकाल पूर्ण होने पर हुआ भव्य स्वागत

भोपाल : मंगलवार, जनवरी 13, 2026/ भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष रविंद्र यति के नेतृत्व में संगठनात्मक कार्यों के सफलतापूर्वक एक वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर आतिशबाजी के साथ मिष्ठान वितरण कर हर्षोल्लास के साथ ‘1 साल बेमिसाल’ की उपलब्धि का उत्सव मनाया गया।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष रविंद्र यति ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती, कार्यकर्ता सम्मान और जनसेवा ही भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिकता है, और आने वाले समय में संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष श्री रविन्‍द्र यति के संगठन को सशक्त करने, कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने तथा जनसेवा के कार्यों को गति देने वाले नेतृत्व की सराहना की। पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं एवं शुभकामनाओं के माध्यम से उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष एवं एमआईसी सदस्य मनोज राठौर, शंकर मकोरिया, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र गुप्ता, जिला मंत्री भासित दीक्षित सहित राजकुमार विश्वकर्मा, अश्विनी राय, अशोक विश्वकर्मा, महेंद्र दवे, योगेश परमार, डॉ. योगेंद्र मुखरैया, शक्ति राव, हरिओम ओसारी, मंडल अध्यक्ष पीयूष सिसोदिया, निर्भय धाकड़, अंकित शर्मा, दीपक शर्मा, कमल विधानी, चंद्रशेखर श्रीवास्तव, संतोष जाट, विनोद प्रजापति सहित बड़ी संख्या में जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्षगण कार्यक्रम में शामिल हुए।

Google Search

Boys Hostel in Bhopal