भारत वर्ष की सबसे बड़ी ताकत देश का संविधान है, जिसमें हर व्यक्ति को स्वतंत्रता से रहने के मौलिक अधिकार दिये है : जीतू पटवारी

भोपाल : शनिवार, दिसम्बर 7, 2024/ संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर के कल परिनिर्वाण (पुण्यतिथि) दिवस पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित अन्य कांग्रेसजनों द्वारा राजधानी भोपाल के लिली टाकीज चौराहा और बोर्ड आफिस चौराहे पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण किया गया। तत्पष्चात पटवारी एवं अन्य नेतागणों ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण किया।

पटवारी ने इस मौके पर कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुये कहा कि भारत वर्ष की सबसे बड़ी ताकत देष का संविधान है, जिसमें हर व्यक्ति को स्वतंत्रता से रहने के लिए मौलिक अधिकार प्रदत्त किये गये हैं। षिक्षा, स्वास्थ्य, अपनी बात को कहने एवं स्वतंत्रता से रहने के अधिकार बाबा साहेब के संविधान में हमें दिये गये हैं। कांग्रेस पार्टी के महान नेताओं ने देश को आजाद कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी, आाजादी के बाद संविधान लागू हुआ जिसमें सर्वधर्म समभाव की मूल भावना को दृष्टिगत रखते हुये सभी धर्मों, जातियों के लोगों को ऊंच-नीच को परे रख अपनी बात कहने का अधिकार दिया गया। बाबा साहेब ने संविधान बनाने के लिए अपनी जिंदगी देश के लिए समर्पित की, यह अस्मरणीय है।

पटवारी ने कहा कि बाबा साहेब ने कहा कि जिन हाथों में संविधान रहेगा उसका उपयोग और दुरूपयोग करने देष उसी तरह चलेगा, कांग्रेस पार्टी के महान नेताओं ने संविधान की रक्षा, देश की अखण्डता और अक्षुण्यता को बनाये रखने के लिए अपना बलिदान दिया, देश को षिखर तक पहुंचाया, लेकिन आज देश का संविधान नरेन्द्र मोदी, भाजपा और आरएसएस के हाथों में है, यानि संविधान गलत हाथों में है, जो देश की अस्मिता को तार-तार करने में लगे हुये हैं। आज संविधान की रक्षा का संकल्प लेने का दिन है। लोकतंत्र को बचाने का समय है। सभी कांग्रेसजनों का दायित्व हैं कि देश के लोकतंत्र और संविधान बचाने और आम नागरिकों की रक्षा के लिए ऐसे लोगों से लड़ने की जरूरत है, जो संविधान के साथ खिलवाड़ कर उसे समाप्त करने की धारणा से देष में सत्ता पर काबिज हैं।
इस दौरान मप्र शासन के पूर्व गृह मंत्री भारत सिंह और कांग्रेस के इंटक नेता आर.डी. त्रिपाठी के निधन पर कांग्रेसजनों ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में दोनों नेताओं को श्रद्धांजलि देते हुये उनकी आत्मशांति की प्रार्थना की।

इस अवसर पर कांग्रेस नेतागण राजीव सिंह, कुणाल चौधरी, सिद्धार्थ कुशवाहा, महेन्द्र जोशी, जे.पी. धनोपिया, मानक अग्रवाल, श्रीमती विभा पटेल, भूपेन्द्र गुप्ता, सुश्री संगीता शर्मा, अभिनव बरोलिया, महेश मालवीय, प्रदीप अहिरवार, प्रवीण सक्सेना, हैदरयार खान, विक्रम चौधरी, विजय सिरवैया, मुकेश मालवीय, श्याम सुंदर श्रीवास्तव, अभिषेक शर्मा, गुड्डू चौहान, असमत सिद्वीकी, शीतल मालवीय, तनय अग्रवाल, मुकेश बंसल, प्रिंस सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के बाद पटवारी सहित अन्य कांग्रेस नेता दिवंगत इंटक नेता आर. डी. त्रिपाठी के अंतिम दर्शन हेतु भेल क्षेत्र में स्थित इंटक कार्यालय पहुंचे जहां पटवारी ने दिवंगत त्रिपाठी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र भेंट कर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

Google Search

Boys Hostel in Bhopal