गृह मंत्रालय ने चक्रवात फेंजल से प्रभावित तमिलनाडु को 944 करोड़ 80 लाख रुपये की राशि जारी करने की मंजूरी दी

नई दिल्ली : शनिवार, दिसम्बर 7, 2024/ गृह मंत्रालय ने 30 नवंबर 2024 को चक्रवात ‘फेंगल’ से प्रभावित लोगों को राहत सहायता प्रदान करने में तमिलनाडु की मदद के लिए राज्य आपदा मोचन कोष (SDRF) से केन्द्रीय हिस्से की दोनों किस्तों के रूप में तमिलनाडु सरकार को ₹944.80 करोड़ जारी करने की मंजूरी दे दी है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में मोदी सरकार प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित राज्यों के लोगों की कठिनाई कम करने में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

चक्रवाती तूफान ‘फेंगल’ से प्रभावित तमिलनाडु और केन्द्र शासित प्रदेश पुदुचेरी में नुकसान का मौके पर आकलन करने के लिए अंतर-मंत्रालयी केन्द्रीय दल (IMCT) भेजे गए हैं। IMCT की आकलन रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद स्थापित प्रक्रिया के अनुसार आपदा प्रभावित राज्यों को राष्ट्रीय आपदा मोचन कोष (NDRF) से अतिरिक्त वित्तीय सहायता स्वीकृत की जाएगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के मार्गदर्शन में इस वर्ष 28 राज्यों को ₹ 21,718.716 करोड़ से अधिक की धनराशि जारी की जा चुकी है। इनमें SDRF से 26 राज्यों को ₹14,878.40 करोड़, NDRF से 18 राज्यों को ₹ 4808.32 करोड़, राज्य आपदा शमन निधि (SDMF) से 11 राज्यों को ₹1,385.45 करोड़ तथा राष्ट्रीय आपदा शमन निधि (NDMF) से 07 राज्यों को ₹ 646.546 करोड़ शामिल हैं।

वित्तीय सहायता के अतिरिक्त, केन्द्र सरकार ने सभी बाढ़/चक्रवात प्रभावित राज्यों को अपेक्षित NDRF टीमों, सेना की टीमों और वायु सेना की तैनाती सहित सभी प्रकार की लॉजिस्टिक सहायता भी प्रदान की है।

Google Search

Boys Hostel in Bhopal