प्रदेश का विंध्य क्षेत्र हमेशा से प्रतिभाओं की भूमि रहा है – नरेंद्र सिंह तोमर

विंध्य क्षेत्र की 59 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

भोपाल : शनिवार, अक्टूबर 25, 2025/ बघेलखंड सांस्कृतिक भवन ट्रस्ट, भोपाल द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन विंध्य क्षेत्र की उन प्रतिभाओं को समर्पित रहा, जिन्होंने अपनी मेहनत, लगन और संकल्प से प्रदेश और देश में क्षेत्र का नाम रोशन किया है। समारोह में प्रदेशभर से आए विभिन्न संवर्गों में चयनित 59 अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर बघेलखंड सांस्कृतिक भवन ट्रस्ट ने गौरवान्वित किया। इस अवसर पर “बघेली दर्पण स्मारिका” और दिनेश कुमार गहरवार द्वारा लिखित पुस्तक “विंध्य प्रदेश का राजनैतिक इतिहास” का विमोचन भी किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि विंध्य क्षेत्र सदैव प्रतिभाओं की भूमि रहा है। यहां की धरती वनों, खनिजों और सफेद शेर के लिए तो प्रसिद्ध है ही, साथ ही यह विद्वता और संस्कृति के लिए भी जानी जाती है। उन्होंने कहा कि बघेलखंड सांस्कृतिक भवन वास्तव में बघेलखंड का घर है, जहां से पूरे क्षेत्र की एकता, संस्कृति और पहचान झलकती है।

इस दौरान बघेलखंड सांस्कृतिक भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ‘राहुल भैया’ ने कहा कि रीवा संभाग का कौन-सा युवा कब कहां पहुंच जाए, इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि तानसेन और बीरबल जैसी ऐतिहासिक विभूतियों की भूमि आज भी नई प्रतिभाओं से भरी पड़ी है। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने सभी अतिथियों, सहयोगियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह आयोजन समाज के उत्थान की दिशा में एक प्रेरक कदम है।

कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री राधा सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि जीवन में छोटे हों या बड़े, जिनसे भी हमें कुछ अच्छा सीखने को मिले, हमें अवश्य सीखना चाहिए। यही जीवन में आगे बढ़ने का सबसे बड़ा मार्ग है।

रीवा के महापौर अजय मिश्र ‘बाबा’ ने कहा कि विंध्य क्षेत्र की नई पीढ़ी प्रदेश और देश की सेवा में समर्पित है। उन्होंने बघेली बोली के महत्व पर बल देते हुए कहा कि हमें कम से कम अपने क्षेत्र और अपने लोगों के बीच बघेली में बात करनी चाहिए, यह हमारी पहचान है।

बघेलखंड सांस्कृतिक भवन ट्रस्ट के महासचिव डॉ. कमलाकर सिंह ने कहा कि बघेल खंड सांस्कृतिक भवन ट्रस्ट अपने क्षेत्र की संस्कृति, अस्मिता और एकता के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि विंध्य की माटी से ऐसे सपूत निकले हैं, जिन्होंने देश की सुरक्षा और सेवा में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। आर्मी चीफ लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी और नेवी चीफ एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी जैसे विंध्य के सपूत इस धरती का गौरव हैं।

धरम प्रकाश मिश्रा (डिप्टी कलेक्टर, सतना), आयशा अंसारी (डिप्टी कलेक्टर, रीवा), स्वाति सिंह (डिप्टी कलेक्टर), पूजा सिंह (डिप्टी एसपी), विवेक सिंह (डिप्टी एसपी), अपूर्व सक्सेना (डिप्टी एसपी), पूर्णेन्द्र पाठक (डिप्टी एसपी), शैलेश मिश्रा (डिप्टी एसपी), विवेक कुमार पटेल (डिप्टी एसपी, शहडोल), नेहा अग्रवाल (डिप्टी एसपी, शहडोल), दीपिका पटेल (डिप्टी एसपी, शहडोल), आरती सिंह परिहार (सहायक संचालक, शिक्षा विभाग, रीवा), सिमरन वाधवा (सहायक संचालक, शिक्षा विभाग, अनूपपुर), आयुषी अग्रवाल (सहायक संचालक, शिक्षा विभाग, अनूपपुर), पूजा उपाध्याय (सहायक संचालक, शिक्षा विभाग, मऊगंज), वीना पयासी (सहायक संचालक, शिक्षा विभाग, सतना), आकांक्षा सोनी (सहायक संचालक, शिक्षा विभाग, रीवा), प्रांजली मर्सकोले (सहायक संचालक, महिला एवं बाल विकास विभाग), नम्रता शुक्ला (ट्रेजरी ऑफिसर, रीवा/भोपाल), के.पी. गुप्ता (सहायक ट्रेजरी ऑफिसर, भोपाल), नम्रता पटेल (सहायक ट्रेजरी ऑफिसर, शहडोल), रूपेश विश्वकर्मा (सहायक ट्रेजरी ऑफिसर), प्रिया सिंह (सहायक ट्रेजरी ऑफिसर, सतना), साक्षी सिंह (सहायक ट्रेजरी ऑफिसर), विनय प्रजापति (सहायक ट्रेजरी ऑफिसर), अदिति मर्सकोले (सहायक ट्रेजरी ऑफिसर, सीधी), ज्ञानेंद्र प्रसाद साकेत (नायब तहसीलदार), अनामिका चतुर्वेदी (नायब तहसीलदार), जयंत प्रताप सिंह (सहायक संचालक, महिला एवं बाल विकास विभाग, सतना), अंजलि पांडे (सहायक संचालक, महिला एवं बाल विकास विभाग, सीधी), संतोष यादव (सहकारी निरीक्षक, सीधी), पूजा सिंह परिहार (वाणिज्यिक कर निरीक्षक, रीवा), संदीप चतुर्वेदी (वाणिज्यिक कर निरीक्षक), शत्रुंजय सिंह परिहार (वाणिज्यिक कर निरीक्षक), दिव्यांशु शुक्ला (वाणिज्यिक कर निरीक्षक), आयुष मिश्रा (आयकर निरीक्षक, UPSC चयनित), मौसाम दुबे (परिवहन उपनिरीक्षक), भगवत प्रसाद शिवहरे (परिवहन उपनिरीक्षक), अंचल प्रजापति (आबकारी निरीक्षक), रानी सिंह (आबकारी निरीक्षक), उन्नति सिंह (सहायक कार्यपालन अधिकारी, जनजातीय विभाग), ऐश्वर्य खरे (NTPC, GATE Qualified), देवांश सिंह (वैज्ञानिक, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, रक्षा मंत्रालय), मोनिष मिश्रा (क्रिकेटर, रीवा), समीक्षा शुक्ला (SDO, लोक निर्माण विभाग), उभय सिंह परिहार (वन परिक्षेत्र अधिकारी), सत्यम् कुमार त्रिपाठी (वन परिक्षेत्र अधिकारी), सुमित पांडे (वन परिक्षेत्र अधिकारी), बलजीत सिंह (वन परिक्षेत्र अधिकारी), रामकांत गुप्ता (वन परिक्षेत्र अधिकारी), उमेश कुमार (वन परिक्षेत्र अधिकारी), पारुल अग्रवाल (वन परिक्षेत्र अधिकारी), आशीष गौतम (डिप्टी जेल अधीक्षक) और अनामिंका सिंह (नर्सिंग ऑफिसर, K.G.M.C.)

Google Search

Boys Hostel in Bhopal