नई दिल्ली : सोमवार, जुलाई 14, 2025/ भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सोमवार 14 से मंगलवार 15 जुलाई, 2025 तक ओडिशा (भुवनेश्वर और कटक) का दौरा करेंगी। सोमवार 14 जुलाई को राष्ट्रपति अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भुवनेश्वर के पांचवें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। मंगलवार 15 जुलाई को, राष्ट्रपति रावेनशॉ विश्वविद्यालय के 13वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी और कटक स्थित रावेनशॉ गर्ल्स हाई स्कूल के तीन भवनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखेंगी। वह कटक में आदिकवि सरला दास की जयंती समारोह में भी शामिल होंगी और कलिंग रत्न पुरस्कार-2024 प्रदान करेंगी।




