नई दिल्ली, दिसम्बर 1, 2022/ आज आधिकारिक रूप से हिंदुस्तान जी20 की अध्यक्षता ग्रहण करेगा। इस दौरान देश में 100 से अधिक स्मारकों पर G20 लोगो को दिखाया जाएगा। हिंदुस्तान अध्यक्षता ग्रहण करने के बाद जी20 शिखर सम्मेलन तक देश भर के 55 अलग-अलग जगहों पर जी20 समूह की शहरों में 200 से अधिक बैठकों की योजना बनाई गई है।


हाल ही में 40 से अधिक मिशन प्रमुखों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों ने जी20 कार्यक्रम के लिए अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का दौरा किया था। भारत 1 दिसंबर, 2022 से 30 नवंबर, 2023 तक जी20 की अध्यक्षता करेगा। अपने लेख में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, जी20 की पिछले 17 अध्यक्ष देशों ने मैक्रो-इकोनॉमिक स्थिरता सुनिश्चित करने, अंतरराष्ट्रीय कराधान को युक्तिसंगत बनाने, देशों पर ऋण-भार से राहत देने सहित कई अन्य महत्वपूर्ण परिणाम दिए। आगे बताया गया कि, हम इन उपलब्धियों से लाभान्वित होंगे और उन पर और निर्माण करेंगे। भारत सभी जीवित प्राणियों और यहां तक कि निर्जीव चीजों को भी एक ही पांच मूल तत्वों से बना हुआ देखता है, जिसमें पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और अंतरिक्ष का पंच तत्व शामिल है।

 


इस खबर को शेयर करें


Comments