कीव/  रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे जंग का आज सातवां दिन है। रूसी सेना खराकीव और कीव में लगातार बमबारी कर रही है। कई शहरों में रूसी सेना का कब्जा हो चुका है। पिछले 24 घंटे में 21 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच रूस ने फिर से दुनिया को चेतावनी दी है।
रूसी विदेश मंत्री ने कहा ने कहा कि हम यूक्रेन को किसी हाल में परमाणु हथियार हासिल करने की अनुमति नहीं देगा। उन्होंने कहा कि तीसरा विश्व युद्ध हुआ तो यह परमाणु युद्ध होगा और काफी विनाशकारी होगा। रूसी मंत्री ने कहा कि तीसरा विश्व युद्ध हुआ को विनाशकारी होगा। रूस ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन को मालूम है कि प्रतिबंधों का नतीजा क्या होगा।
विदेश मंत्री लावरोव ने कहा कि मॉस्को कीव के साथ दूसरे दौर की वार्ता के लिए तैयारी कर रहा है। लेकिन यूक्रेनी पक्ष वाशिंगटन के इशारे पर अपने पैर पीछे खींच रहा है। लावरोव ने कहा, ‘हम दूसरे दौर की वार्ता के लिए तैयार हैं, लेकिन यूक्रेन का पक्ष अमेरिका के आदेश पर टालमटोल कर रहा है।
यूक्रन में सुबह से ही सरकारी बिल्डिंग्स पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं। वहीं रूस की डिप्लोमैटिक तैयारी भी जारी है। लिहाजा आज रात रूस और यूक्रेन एक बार फिर से बातचीत की मेज पर आएंगे। हालांकि अभी ये कहना कठिन है कि ये बातचीत कहां पहुंचेगी। लेकिन दोनों देशों के बीच दूसरी बार बात होगी। आज सुबह रूसी पैराट्रूपर्स ने खार्किव में एक अस्पताल पर हमला किया। वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने दावा किया है कि जंग में अब तक लगभग 6000 रूसी सैनिक मारे गए हैं। इधर रूस खेर्सोन शहर पर कब्जा करने का दावा कर रहा है।
इस बीच रूसी सैनिकों ने दावा किया है कि उन्होंने खेरसॉन शहर पर कब्जा कर लिया है। हालांकि अभी इस मामले में यूक्रेन का कोई जवाब नहीं आया है। यूक्रेन के कोनोटोप शहर के मेयर ने दावा किया कि रूसी सैनिकों ने उन्हें अल्टीमेटम दिया है कि वह शहर को उन्हें सौंप दें नहीं तो वे इसे पूरी तरह से नष्ट कर देंगे।

 


इस खबर को शेयर करें


Comments