इंदौर : नवम्बर 20, 2022/ दिग्विजय "भारत जोड़ो यात्रा" की आयोजन समिति के प्रमुख हैं। "भारत जोड़ो यात्रा" की तैयारियों का जायजा लेने राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह इंदौर प्रवास पर है। राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को यहां कांग्रेस नेताओं की बैठक ली और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इंदौर में प्रेस से बात करते हुए राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने सुमित्रा महाजन की तारीफ की वहीं केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर हमला भी बोला। आगे कहा कि भाजपा इन दिनों आलोचना के लिए खासकर राहुल गांधी को इसलिए चुन रही है, क्योंकि उनकी "भारत जोड़ो यात्रा" के एक महीने के भीतर भागवत मदरसा और मस्जिद जाने लगे हैं। थोड़े ही दिनों में प्रधानमंत्री मोदी भी टोपी पहनने लगेंगे।


राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने दावा किया कि सात सितंबर से कन्याकुमारी से शुरू हुई "भारत जोड़ो यात्रा" का दो महीने के भीतर इतना असर हो गया है कि संघ के एक बड़े नेता को कहना पड़ा कि देश के गरीब लोग और गरीब तथा अमीर लोग और अमीर होते जा रहे हैं। राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा कि वह बरसों से बोलते आ रहे हैं कि ये पार्टियां आप और एआईएमआईएम संघ की कांग्रेस मुक्त भारत परिकल्पना का हिस्सा और भाजपा की बी टीम हैं। उन्होंने दावा किया कि दोनों पार्टियां आप और एआईएमआईएम सिर्फ अन्य दलों के वोट काटने के लिए चुनाव लड़ती हैं, ताकि भाजपा को मदद मिल सके। राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा, आप देखिएगा, जब यह यात्रा अपने आखिरी मुकाम तक श्रीनगर पहुंचेगी, तब क्या होता है।


राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा कि राहुल गांधी उस परिवार से हैं जिसमें डर का कभी सवाल नहीं उठता है उनकी डिक्शनरी में डर शब्द है ही नहीं है। राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह कहा कि चाहे पंडित जवाहरलाल नेहरू हों, इंदिरा गांधी हों या राजीव गांधी हों, इनके शब्दकोश में डर है ही नहीं। राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने आगे कहा कि मध्य प्रदेश में भी "भारत जोड़ो यात्रा" पूरी दमदारी के साथ निकाली जाएगी।


"भारत जोड़ो यात्रा" के साथ राहुल गांधी महाकाल की नगरी उज्जैन भी पहुंचेंगे और बाबा महाकाल के दर्शन भी करेंगे। इसके बाद जनसंबोधन भी करेंगे। मध्य प्रदेश में राहुल गाँधी साधु-संतों के साथ नर्मदा की पूजा करेंगे।


राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने "भारत जोड़ो यात्रा" को लेकर निमाड़ और मालवा के लोगों से अपील की है की वे बढ़ चढ़कर इस ऐतिहासिक यात्रा में हिस्सा लें।

 


इस खबर को शेयर करें


Comments