मुंबई : शुक्रवार, मार्च 29, 2024/ मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता गोविन्दा एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट में शामिल हो गए हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि गोविन्दा पार्टी के स्टार प्रचारक होंगे।
एक हफ्ते में गोविंदा की एकनाथ शिंदे से यह दूसरी मुलाकात थी। बुधवार को शिंदे खेमे के प्रवक्ता कृष्णा हेगड़े ने लोकप्रिय अभिनेता से उनके आवास पर मुलाकात की। बॉलीवुड अभिनेता गोविन्दा ने कहा मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है मैं उसे ठीक से निभाऊंगा। सिनेमा कला और संस्कृति का एक अभिन्न अंग है। मुंबई की फिल्म सिटी पूरी दुनिया में आधुनिकता की नींव है। एकनाथ शिंदे के मुख्यमंत्री बनने के बाद मुंबई में कई बदलाव देखने को मिले हैं ।
Comments