नई दिल्ली : सोमवार, नवम्बर 21, 2022/ चार दशकों के करियर में सुपरस्टार चिरंजीवी ने 150 से अधिक फिल्मों में काम कर दर्शकों के दिलों में अपना विशेष स्थान बनाया है, और आज भी फैंस उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं। सुपरस्टार चिरंजीवी को 53वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में रविवार को "इंडियन फिल्म पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर अवॉर्ड 2022" से सम्मानित किया गया।

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्विटर पर सुपरस्टार चिरंजीवी की फोटो शेयर करते हुए ट्वीट करके लिखा कि, एक एक्टर, डांसर और प्रोड्यूसर के रूप में सुपरस्टार चिरंजीवी ने 150 से अधिक फिल्मों में किया और उनका चार दशकों का एक शानदार करियर रहा है। सुपरस्टार चिरंजीवी तेलुगू सिनेमा में बेहद लोकप्रिय हैं और उन्होंने दिल छू लेने वाले अद्भुत परफॉर्मेंस दिए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर के ट्वीट का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट पर सुपरस्टार चिरंजीवी को बधाई दी।

सुपरस्टार चिरंजीवी को यह सम्मान गोवा में चल रहे भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर के हाथों दिया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीटर पर ट्वीट करके लिखा कि, सुपरस्टार चिरंजीवी उल्लेखनीय हैं। उनके समृद्ध काम, विविध भूमिकाओं और अद्भुत प्रकृति ने उन्हें पीढ़ियों से फिल्म प्रेमियों के लिए प्रिय बना दिया है। आईआईएफआईगोवा में इस वर्ष का भारतीय फिल्म व्यक्तित्व से सम्मानित होने पर उन्हें बधाई।

सन 2008 में सुपरस्टार चिरंजीवी ने प्रजा राज्यम पार्टी की स्थापना की थी, जिसने 2009 में आंध्र प्रदेश के चुनाव में भाग लिया था। उनकी पार्टी ने 294 में से 18 सीटें जीती थी। इसके बाद उन्होंने अपनी पार्टी का विलय कांग्रेस पार्टी में कर दिया था। 2011 में सुपरस्टार चिरंजीवी को टूरिज्म मिनिस्टर भी बनाया गया था।

साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी की फैन फॉलोइंग का कोई हिसाब नहीं है। सुपरस्टार चिरंजीवी ने अपनी दमदार आवाज और अभिनय से लोगों को अपना दीवाना बनाया हुआ है। सुपरस्टार चिरंजीवी की एक झलक पाने के लिए उनके फैंस बेताब रहते है। सुपरस्टार चिरंजीवी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म प्रणाम खरीदू से की थी, जो साल 1978 में रिलीज की गई थी। सुपरस्टार चिरंजीवी ने सोशल मीडिया के जरिए अपने सभी चाहने वालों और अपने फैंस के साथ साझा की है। चिरंजीवी ने ट्वीटर के जरिए इस खुशखबरी को सबको बताते हुए ट्वीट करके लिखा कि, इस सम्मान से मै बहुत खुश और विनम्र हूं- केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर। भारत सरकार और मेरे सभी प्यारे फैंस को मेरा धन्यवाद जिनकी वजह से मैं आज यहां हूं।


इस खबर को शेयर करें


Comments