इंदौर : बुधवार, नवम्बर 23, 2022/ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पहुंची इंदौर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सैकड़ों भारत यात्री व हजारों की संख्या में आम जन भारत जोड़ो यात्रा के बैनर तले आज मध्य प्रदेश पहुंचे। भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में प्रवेश कर चुकी है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अब चार दिन तक अपनी बहन प्रियंका गांधी का साथ भी मिलेगा। यह पहला मौका होगा जब प्रियंका इस यात्रा का हिस्सा बनेंगी। बुधवार दोपहर में विमान से वे इंदौर पहुंचीं। विमानतल पर पूर्व मंत्री बाला बच्चन, सदाशिव यादव, विनय बाकलीवाल, राजेश चौकसे, पिंटू जोशी सहित अन्य ने उनका स्वागत किया।

उनसे मिलने के बाद प्रियंका एक वाहन मेें सवार होकर बुरहानपुर के लिए रवाना हो गईं। चार दिनों तक वेे भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी। अगले चार दिनों में यात्रा इंदौर जिले की सीमा में प्रवेेश करेगी और तब प्रियंका भी यात्रा में राहुल के साथ होगी।

आज भारत जोड़ो यात्रा का 77वाँ दिन है। आज की यात्रा मध्य प्रदेश के बुरहानपुर से शुरू हुई। बुरहानपुर का लम्बा और जाना-माना इतिहास है। अगले 11 दिन में यात्रा मध्य प्रदेश के 7 ज़िलों से गुजरेगी।

बुरहानपुर के बड़े हिस्से में केले की खेती होती है और यह पावरलूम इंडस्ट्री का भी एक मुख्य केंद्र है। आज दोपहर बाद श्री राहुल गांधी केला उत्पादक किसानों और पावरलूम श्रमिकों के साथ बातचीत करेंगे।


इस खबर को शेयर करें


Comments