भोपाल : शनिवार, मई 27, 2023/ आधुनिक भारत के निर्माता, देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने आज राजधानी भोपाल के रोशनपुरा चौराहा स्थित पंडित जवाहरलाल नहेरू की प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनका पुण्य स्मरण किया।

वहीं प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के राजीव गांधी सभाकक्ष में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये तथा मौन रखा गया।

प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू आजादी के बाद देश को एकता के सूत्र में पिरोये रखने वाले आधुनिक भारत के युगदृष्टा, महान नेता थे, उन्होंने प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में देश में विकास की नई इबारत लिखी। देश में बड़े-बड़े कल-कारखानों की स्थापना की। विश्व में हिंदुस्तान की अलग पहचान बनायी जो आज भी चिरस्थायी है।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रकाश जैन, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, जेपी धनोपिया, कैलाश मिश्रा, दीपचंद यादव, जितेंद्र मिश्रा, अपराजिता पांडे, हैदरयार खान, फरहाना खान, संजय मालवीय, सावर खान, रघुवीर, संजय गुप्ता, राकेश कटनेरा, संतोष कंसाना, सै. मुजफ्फर अली, वहीद लश्करी, ए.बी. खान, विष्णु विश्वकर्मा, गोपाल खरे, सुबोध जैन, मुईनउद्दीन सिद्धकी, निहाल अहमद, दीपक गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता व कार्यक्रम समन्वयक आनंद तारण ने किया।


इस खबर को शेयर करें


Comments