राघौगढ़ : शनिवार, अप्रैल 20, 2024/ अहिंसा के अवतार भगवान महावीर के जन्म कल्याणक महोत्सव की पावन बेला में संत सुधा सागर धाम भगवान संभवनाथ जिनालय परिसर पर वाटर कूलर जल सेवा केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया गया। वाटर कूलर पर स्वास्तिक भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय कुमार जैन एवं जैन समाज राघौगढ़ के अध्यक्ष अजय कुमार रावत ने बनाये। इसके पूर्व मंत्रोच्चार से विधिवत्त पूजन की गई।

जैन मिलन राघोगढ़ के मंत्री विकास कुमार जैन ने बताया है उक्त वाटर कूलर स्वर्गीय किरणमल श्रीमाल, सरदार भाई श्रीमाल की पूण्य स्मृति में अनुमेश किरण सेवा न्यास इंदौर के सौजन्य से श्रीमाल परिवार ने प्रदान किया हैं। वाटर कूलर शीतल जल सेवा केंद्र का संचालन जैन मिलन परिवार राघौगढ़ एवं जैन समाज राघौगढ़ द्वारा किया जाएगा। जल सेवा केंद्र की दो टोटी मुख्य सड़क पर आम राहगीरों को शीतल जल उपलब्ध कराने के उद्देश्य लगाई गई हैं। भारतीय जैन मिलन के क्षेत्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक भारिल्य एवं जैन मिलन राघोगढ़ के कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप कुमार जैन ने अनिमेष किरण सेवा न्यास इंदौर के संचालक पवन श्रीमाल एवं समाजसेवी मुकेश माल राघौगढ़ का आभार व्यक्त किया है।

इस अवसर पर युवा जैन मिलन के अध्यक्ष आकाश जैन, जैन मिलन के कोषाध्यक्ष रुपेश चौधरी, प्रचार मंत्री राजीव जैन, जैन मिलन के पूर्व अध्यक्ष विनय जैन,युवा जैन मिलन के मंत्री मनीष जैन आमल्या, जैन मिलन राघौगढ़ के वरिष्ठ सदस्य अनिल जैन, युवा जैन मिलन के सदस्य आशीष रावत, जैन समाज के वरिष्ठ सदस्य संतोष जैन, दीपक जैन, विवेक जैन बर्तन वाले आदि उपस्थित थे।


इस खबर को शेयर करें


Comments