भोपाल : शुक्रवार, जुलाई 26, 2024/ भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद प्रभात झा का मेदांता हॉस्पिटल, दिल्ली में उपचार के दौरान शुक्रवार को निधन हो गया। प्रभात झा के निधन से पूरे प्रदेश में शोक व्याप्त है। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा, केन्द्रीय मंत्री शिवराजसिंह चौहान, मध्यप्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, राजेन्द्र शुक्ला, पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, सह प्रभारी सतीश उपाध्याय, केन्द्रीय संसदीय वोर्ड के सदस्य डॉ. सत्यनारायण जटिया, विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह तोमर, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, डॉ. वीरेन्द्र कुमार, एल. मुरूगन, दुर्गादास उईके, सावित्री ठाकुर, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद , प्रदेश शासन के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, राकेश सिंह, प्रहलाद पटेल, पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धु्र्वे, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम वर्मा ने पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद प्रभात झा के दुखद निधन पर संवेदना व्यक्त की है। स्व. प्रभात झा का अंतिम संस्कार शनिवार, 27 जुलाई को अपराह्न 3.00 बजे बिहार के सीतामढ़ी जिले में स्थित उनके पुश्तैनी गांव कोरियाही में किया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वरिष्ठ नेता प्रभात झा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि प्रभात झा एक सजग़ जनप्रतिनिधि के साथ ही प्रख्यात लेखक और राष्ट्रवादी विचारक भी थे। उन्होंने पार्टी संगठन में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया। इनमें राज्यसभा सदस्य और मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष के रूप में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्री झा ने अपने राजनीतिक जीवन में मीडिया के साथ आवश्यक समन्वय को हमेशा प्राथमिकता दी। वे निरंतर अध्ययन करते रहते थे। उन्होंने संगठन को सशक्त बनाने के लिए यादगार सेवाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से स्व.प्रभात झा की आत्मिक शांति और उनके परिजनों, प्रशंसकों और विशाल मित्र समूह को दुख सहन करने की शक्ति देने के लिए प्रार्थना की है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रभात झा जी के निधन को पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए शोक व्यक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने अपने शोक संदेश में कहा है कि भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस वज्रपात को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रभात झा एक प्रतिभाशाली पत्रकार, कुशल संगठक और जनता से जुड़े राजनेता थे। मध्यप्रदेश में पार्टी संगठन के विस्तार एवं उसे सुदृढ़ बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रभात झा ने अपना पूरा जीवन विचारधारा के लिए समर्पित कर दिया। पार्टी संगठन में अपने सुदीर्घ कार्यकाल में उन्होंने विभिन्न पदों पर काम किया और इस दौरान उनका मार्गदर्शन तथा स्नेह मेरे जैसे कार्यकर्ताओं को लगातार मिलता रहा। उनका निधन पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति तो है ही, मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति भी है।

केन्द्रीय मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने प्रभात झा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व साथी प्रभात झा के निधन का समाचार सुनकर स्तब्ध और दुःखी हूँ। लोक कल्याण और जनता के हित के लिये उन्होंने सदैव कार्य किया। उनके साथ कार्य करने का लंबा अनुभव रहा है। प्रभात झा का मार्गदर्शन हम कार्यकर्ताओं को हमेशा मिलता रहा है। उनका जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

प्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि प्रभात झा के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद और हृदयविदारक है। प्रदेश अध्यक्ष सहित विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए प्रदेश भाजपा संगठन को सुदृढ़ता के नये आयाम तक पहुंचाने और अनेक कार्यकर्ताओं को भाजपा के माध्यम से राष्ट्रसेवा एवं समाजसेवा से जोड़ने में आपका उल्लेखनीय योगदान रहा है। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें। गहन दुःख की इस घड़ी में शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करें।

प्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि श्री प्रभात झा के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। वे राष्ट्रसेवा में आजीवन समर्पित रहे, ऐसे कर्मठ व्यक्तित्व को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें व परिजनों और समर्थकों को यह विकट दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

केन्द्रीय संसदीय बोर्ड के सदस्य डॉ. सत्यनारायण जटिया ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि प्रभात झा ने मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष के रूप में संगठन के विस्तार और कार्यकर्ताओं को गढने में अहम भूमिका निभाई। उनकी सादगी, स्पष्टता एवं सौम्यता उनके व्यक्तित्व को अन्य लोगों से अलग बनाती थी। उनका यूं अचानक जाना भाजपा परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए अपूर्णीय क्षति है।

मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने भाजपा के वरिष्ठ नेता, मध्यप्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रभात झा के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। तोमर ने कहा कि प्रभात झा का निधन संगठन एवं समाज के साथ ही उनके लिए व्यक्तिगत रूप से अपूर्णीय क्षति है। प्रभात झा से उनके संबंध सदैव अत्यधिक आत्मीय एवं प्रगाढ़ रहे हैं। तोमर ने कहा कि प्रभात झा लेखनी के धनी थे और उनके आलेख विचारोत्तेजक होते थे। कर्मठ व्यक्तित्व वाले प्रभात झा आजीवन राष्ट्रसेवा में समर्पित रहे। तोमर ने स्व. प्रभात झा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने व परिजनों समर्थकों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि प्रभात झा कुशल संगठक थे। प्रभात झा के रूप में भाजपा ने एक आदर्श कार्यकर्ता, कुशल संगठक को खो दिया। उनका जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है।

पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी सतीश उपाध्याय ने प्रभात झा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। जब मैं दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रहा, उस समय आप दिल्ली भाजपा प्रभारी रहे। आपके साथ काम करते हुए बीते इस कार्यकाल की स्मृतियाँ सदा रहेंगी। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति दें।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि प्रभात झा का अकस्मात निधन पार्टी और संगठन के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिजनों को इस दुख से उबरने की शक्ति प्रदान करें।

केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक ने कहा कि एक बौद्धिक व्यक्तित्व, कुशल संगठनकर्ता और व्यवहार कुशल नेता प्रभात झा का निधन पार्टी संगठन और असंख्य कार्यकर्ताओं के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

केंद्रीय राज्यमंत्री एल मुरुगन ने प्रभात झा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि सादगीपूर्ण व्यक्तित्व के धनी प्रभात झा का यूं अचानक जाना भाजपा परिवार ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने कहा कि लाखों कार्यकर्ताओं से जीवंत संपर्क एवं स्नेह रखने वाले,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद प्रभात झा के निधन का दुःखद समाचार सुनकर मन व्यथित है।

केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उईके ने कहा कि प्रभात झा के देहावसान की दुखद सूचना से हृदय व्याकुल है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकमय परिवारजनों को इस असीम वेदना को सहन करने की शक्ति प्रदान करे। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने कहा कि पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व राज्यसभा सांसद श्रद्धेय प्रभात झा के निधन के समाचार से मन अत्यंत दुःखी हैं। श्रद्धेय प्रभात झा का सम्पूर्ण जीवन संगठन के कार्यों एवं समाज सेवा हेतु समर्पित रहा, उनका निधन भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति हैं। परम पिता परमेश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को दुःख की इस घड़ी में संबल प्रदान करें।

प्रदेश शासन के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि प्रभात झा वास्तव में सच्चे जननेता थे। मेरे निकटतम मित्र मध्यप्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, वरिष्ठ नेता एवं अपने सिद्धांतों के लिए लड़ने वाले प्रभात झा का जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। ईश्वर, दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों स्थान दें एवं इस दुख की घड़ी में परिवारजनों को संबल प्रदान करें।

पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम वर्मा ने कहा कि प्रभात झा के निधन का समाचार सुनकर बहुत दुख हुआ, ईश्वर उनके परिवार को धैर्य प्रदान करें। संगठन ने उन्हें जो भी काम सौंपा उसे उन्होंने पूर्ण निष्ठा के साथ पूरा किया। ईश्वर, दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों स्थान दें एवं परिवारजनों को संबल प्रदान करें।

प्रदेश शासन के मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि प्रभात झा के निधन के दुःखद समाचार से व्यथित हूँ। उनका यूँ चले जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि उनको अपने श्री चरणों मे स्थान प्रदान करें और परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

प्रदेश शासन के मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि अपने वे साथी जिनके साथ एक लंबा समय गुजरा है, उनके निधन से अपने अंदर का भी कोई हिस्सा मर जाता है। प्रभात झा के जाने से मैं अधूरेपन का अनुभव कर रहा हूं। उनका जाना पार्टी संगठन और व्यक्तिगत मेरी क्षति है। मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष व सांसद संध्या राय, चौधरी मुकेश चतुर्वेदी, कांतदेव सिंह, सांसद सुमित्रा वाल्मिकी, सांसद आलोक शर्मा, सीमा सिंह जादौन, जीतू जिराती, बहादुर सिंह चौहान, विधायक चिंतामणि मालवीय, पंकज जोशी, मध्यप्रदेश शासन के मंत्री नागर सिंह चौहान, श्याम महाजन, बृजराज सिंह चौहान, विधायक ललिता यादव, प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी, रणवीरसिंह रावत, विधायक हरिशंकर खटीक, सरतेन्दु तिवारी, सांसद कविता पाटीदार, प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल, सांसद लता वानखेड़े, प्रभुदयाल कुशवाहा, राजेश पाण्डेय, विधायक मनीषा सिंह, सांसद आशीष दुबे, नंदनी मरावी, राहुल कोठारी, संगीता सोनी, जयदीप पटेल, केषव भदौरिया, क्षितिज भट्ट, लोकेन्द्र पाराशर, प्रदेश कोषाध्यक्ष सीए अखिलेश जैन, सह कोषाध्यक्ष व विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल ने पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद प्रभात झा के निधन पर शोक व्यक्त किया है और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहन संवेदना व्यक्त की है।


इस खबर को शेयर करें


Comments