भोपाल : मंगलवार, अक्टूबर 15, 2024/ मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी, राज्यसभा सांसद अशोक सिंह, पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह आज विजयपुर विधानसभा क्षेत्र के कराहल पहुंचे जहां कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्षों, मंडलम, सेक्टर अध्यक्षों सहित बीएलए एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर विजयपुर विधानसभा उपचुनाव के संबंध में प्रत्याशी चयन एवं चुनाव में पार्टी को विजयश्री दिलाने हेतु रायशुमारी की गई।

पटवारी ने कहा कि विजयपुर में जनता ठगी का शिकार हुई है, जिसका हिसाब यहां की जनता होने वाले उपचुनाव में भाजपा से जरूर लेगी। रामनिवास रावत जिन्हें कांग्रेस पार्टी ने 6–7 बार विधायक बनाया और मंत्री बनाया, आज उन्होंनेअपने स्वार्थ की पूर्ति के लिए जनता के साथ विश्वासघात किया है। रामनिवास रावत यदि जनता ओर लोकतंत्र को धोखा नहीं देते तो उपचुनाव की नौबत नहीं आती।

पटवारी ने कहा कि विजयपुर का होने वाला यह उपचुनाव जनता का चुनाव है, विश्वास का चुनाव है। जिस व्यक्ति ने अपने स्वार्थ के लिए जनता द्वारा दिये गये स्नेह, मान सम्मान का गला घोट दिया हो उसे सबक सिखाने के लिए जनता उतावली बैठी है।

पटवारी ने कहा कि 20-22 साल से प्रदेश में भाजपा की सरकार है और प्रदेश में महिला अत्याचार, अपराध चरम पर हैं। मप्र की शिक्षा, चिकित्सा, कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त और लचर है। भाफियाओं की सरकार इस प्रदेश में चल रही है। बहन-बेटियों की आबरू खतरे में हैं। युवाओं का भविष्य चौपट हो रहा है। प्रदेश सरकार और उसके मुखिया कर्ज ले लेकर अपनी जेब भरने में लगे हुए हैं और प्रदेश को खोखला बनाते जा रहे हैं। प्रदेश का हर वर्ग परेशान, हताश और निराश है। अब विजयपुर की जनता न्याय चाहती है।

राज्यसभा सांसद अशोकसिंह, पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने भी यहां मंडलम, सेक्टर के कांग्रेसजनों को संबोधित किया। बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।


इस खबर को शेयर करें


Comments