भोपाल : बुधवार, जनवरी 25, 2023/ कांग्रेस सेवादल संगठन की महत्वपूर्ण इकाई है, जहां से कांग्रेस के लोग अनुशासन और संस्कृति के गुर सीखकर बाहर निकलते है, 50 साल पहले का सेवादल और आज के सेवादल में बड़ा परिवर्तन हुआ है, लेकिन हमें अपनी संस्कृति और अनुशासन को बनाये रखना ही सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल की एक दिवसीय मोटिवेशनल बैठक एवं नवनियुक्त प्रदेश मुख्य संगठक श्री योगेश यादव के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में सेवादल के सिपाहियों को संबोधित किया।


श्री नाथ ने कहा कि श्री यादव को सेवादल संगठन चलाने का पुराना तर्जुबा है और संगठन के प्रति आपकी निष्ठा एवं कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए सेवादल की यह जिम्मेदारी महत्वपूर्ण भरोसे के साथ आपको फिर एक बार सौपी गई है। आगामी विधानसभा चुनाव में सेवादल को पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ सभी विधानसभा क्षेत्रो में पोलिंग बूथ तक कार्य करना है। आज हमारा मुकाबला प्रदेश की भाजपा सरकार और संगठन से है, पूरी ताकत के साथ हमें मुकाबला करना है। आप सभी जिम्मेदार लोग यहां बैठे हैं, आज की परिस्थियों को समझने की जरूरत है।

प्रदेश कांग्रेस सेवादल के नवनियुक्त मुख्य संगठक श्री योगेश यादव ने पदभार ग्रहण करते हुए अपने सम्बोधन में माननीय कमलनाथ जी को आश्वस्त करते हुए कहा कि आपके संरक्षण एवं निर्देश पर मप्र की सभी विधानसभाओं में प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने के साथ ही सेवादल चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी लेते हुए प्रत्येक विधानसभा के लगभग 30 से 40 बूथों को जिताने का संकल्प लेता है।

श्री यादव ने कहा कि कमलनाथ जी के नेतृत्व वाली सरकार के साथ गद्दारी करते हुए भाजपा से मिलकर भाजपा की सरकार बनाने में भूमिका निभाने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक विधायकों के साथ जो भी कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे वे साथी जो भाजपा में घुटन एवं अपमानित महसूस करते हुए अपने को ठगा सा महसूस कर रहे है उन सभी साथियों से सेवादल के पदाधिकारी साथी उनके घर घर जाकर उनको ससम्मान कांग्रेस में वापसी के लिए घर वापसी अभियान चलायेगी।

बैठक को पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, सेवादल के पूर्व राष्ट्रीय मुख्य संगठक महेन्द्र जोशी, अभाकांग्रेस सेवादल के महासचिव लालजी प्रसाद मिश्रा, सेवादल के पूर्व अध्यक्ष पूर्व विधायक रजनीश हरवंशसिंह, पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, सेवादल के पूर्व अध्यक्ष छोटाबाबू राय, पूर्व सेवादल प्रदेश मुख्य संगठक डॉ.सत्येन्द्र यादव ने भी कांग्रेस सेवादल पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये कहा कि हम सभी को पूर्ण निष्ठा व समर्पण के साथ कार्य करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा की भ्रष्ट एवं निकम्मी सरकार को उखाड़कर फेंककर कमलनाथ जी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनाना है।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष चन्द्रप्रभाष शेखर, राजीव सिंह, भूपेन्द्र गुप्ता, सुश्री संगीता शर्मा, धर्मेन्द्र भदौरिया, गज्जू तिवारी, हरिशंकर राय, दिनेश प्रसाद पाण्डेय सहित प्रदेश भर से आये कांग्रेस सेवादल के तीनों विंग सेवादल, महिला सेवादल, यंग ब्रिगेड सेवादल के सभी प्रदेश, जिला एवं ब्लाक पदाधिकारियों सहित सेवादल के वर्दीधारी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। मंच का संचालन सेवादल की प्रदेश महिला अध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी रघुवंशी ने किया।


इस खबर को शेयर करें


Comments