दिल्ली/   रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। गुरुवार को रूस ने यूक्रेन पर हमला बोला था और तीसरा दिन है। इन दिनों में तबाही ही कई तस्वीरें सामने आई। वहीं, बीती रात रूस और यूक्रेन के बीच जल्द बातचीत होने की भी उम्मीद जगीं। यूक्रेन पर रूसी आक्रमण में हजारों लोग मारे गए हैं। जबकि यूक्रेन ने दावा किया कि उसकी सेना ने 1,000 से अधिक रूसी सैनिकों को मार डाला। रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसके सैनिकों ने यूक्रेन में 211 सैन्य बुनियादी सुविधाओं को नष्ट कर दिया है। राजधानी कीव पर रूसी मिसाइलों से हमलों के बाद रूस-यूक्रेन संकट गहरा गया। देर रात एक संदेश में, यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा, 'हम सभी यहां अपनी स्वतंत्रता, अपने देश की रक्षा कर रहे हैं, और इसी तरह करते रहेंगे।'
इस बीच, अमेरिकी सरकार रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव पर प्रतिबंध लगाने के मामले में यूरोपीय देशों के साथ आई है। अराजकता के बीच, रूस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाया गया, जिसपर रूस ने वीटो लगा दिया। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने रूसी सैनिकों को वापस लौटने को कहा है। पढ़ें- सभी लेटेस्ट अपडेट
-पोलिश सरकार के प्रवक्ता पियोट्र मुलर ने ट्विटर पर कहा कि पोलिश प्रधानमंत्री माटुज मोराविकी और लिथुआनियाई राष्ट्रपति गीतानास नौसेदा शनिवार को बर्लिन में जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज से मुलाकात करेंगे और रूस पर प्रतिबंधों पर चर्चा करेंगे।
-रूस के रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि रूसी सैनिकों ने यूक्रेन के दक्षिणपूर्वी जापोरिज्ज्या क्षेत्र के मेलिटोपोल शहर पर कब्जा कर लिया है। मंत्रालय ने यह भी कहा कि रूस ने यूक्रेन में सैन्य ठिकानों पर रात भर हमले करते हुए हवाई और जहाज आधारित क्रूज मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया था।
-शनिवार को ट्विटर पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में, यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा, 'बहुत सारी नकली जानकारियां हैं कि मैं अपनी सेना को आत्मसमर्पण करने के लिए बुला रहा हूं, लेकिन नहीं है और मैं यहीं हूं। हम अपने हथियार नहीं डालेंगे। हम अपनी जमीन के लिए लड़ेंगे।' 

-यूक्रेन पर हमला करने के बाद अमेरिका और नाटो सहयोगियों द्वारा रूस पर दंडात्मक प्रतिबंध लगाने के बाद उसने फ्रेंच गुयाना से अंतरिक्ष प्रक्षेपण को निलंबित कर दिया है। इससे पहले, राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा था कि नए अमेरिकी प्रतिबंधों के तहत रूस का अंतरिक्ष कार्यक्रम कम हो जाएगा। बाइडेन ने 24 फरवरी को प्रतिबंधों की घोषणा करते हुए कहा था, 'हमारा अनुमान है कि हम रूस के आधे से अधिक उच्च-तकनीकी आयात को बंद करने में कामयाब होंगे। इससे उनकी सेना का आधुनिकीकरण जारी रखने की उनकी क्षमता को झटका लगेगा। यह उनके अंतरिक्ष कार्यक्रम सहित उनके एयरोस्पेस उद्योग को नीचे गिराएगा।'
- खार्किव में नष्ट किए गए 100 बख्तरबंद वाहन, रूसी सैनिकों को भी नुकसान, यूक्रेन ने किया दावा।
-यूक्रेन में फंसे भारतीय मेडिकल छात्रों को लेने गई फ्लाइट शाम 6:30 बजे मुंबई में उतरेगी।
-यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की को अमेरिकी सरकार द्वारा कीव को छोड़ने के लिए कहा गया है। अमेरिका द्वारा वहां से लोगों को बाहर निकालने का प्रस्ताव दिया गया है। हालांकि, राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने इसे ठुकरा दिया। जेलेंस्की ने जवाब में कहा, 'लड़ाई यहां है, मुझे गोला-बारूद चाहिए, न कि भागने की सवारी।'
-समाचार एजेंसी बीएनओ ने शनिवार को बताया कि डोनेट्स्क और लुहान्स्क को मान्यता देने के लिए मतदान करने वाले रूसी सांसद मिखाइल मतवेव ने यूक्रेन पर हमलों को तत्काल समाप्त करने का आह्वान किया।

-यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने नागरिकों से बात करते हुए लगभग 40 सेकंड का एक ताजा वीडियो जारी किया है और उन्हें आश्वासन दिया है कि वह अभी भी कीव में मौजूद हैं और लड़ रहे हैं। उन्होंने 'नकली पर विश्वास न करें' शीर्षक वाले एक पोस्ट में यूक्रेन द्वारा हथियार डालने की किसी भी रिपोर्ट का खंडन किया।
-भारत ने शनिवार को जारी किए एक नए बयान में कहा कि यूक्रेन में, बॉर्डर चेक प्वाइंट पर स्थिति "संवेदनशील" है, और देश छोड़ने की कोशिश कर रहे नागरिकों को सरकारी अधिकारियों के साथ समन्वय के बिना आगे नहीं बढ़ना चाहिए। सरकार की तरफ से निकासी प्रयासों को तेज करने की कोशिश किया जा रहा है।

 


इस खबर को शेयर करें


Comments