नई दिल्ली : शनिवार, सितम्बर 28, 2024/ भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 20 सितंबर को समाप्त सप्ताह में दो अरब 83 करोड़ डॉलर बढ़कर 692 अरब 29 करोड़ डॉलर के नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। आंकड़ों से पता चलता है कि विदेशी मुद्रा संपत्ति, जो विदेशी मुद्रा भंडार का एक बड़ा हिस्‍सा है, दो अरब 57 लाख डॉलर बढ़कर 650 अरब 68 करोड़ 60 लाख डॉलर हो गई। पिछले सप्ताह विदेशी मुद्रा भंडार 22 करोड़ 30 लाख डॉलर बढ़कर 689 अरब, 45 करोड़ 80 लाख डॉलर हो गया था। सप्ताह के दौरान सोने के भंडार का मूल्‍य भी 72 करोड़ साठ लाख डॉलर बढ़कर 63 अरब 61 करोड़ डॉलर हो गया। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के साथ देश का विशेष आहरण अधिकार 12 करोड़ 10 लाख डॉलर बढ़कर 18 अरब 54 करोड़ डॉलर तक पहुंच गया।

 


इस खबर को शेयर करें


Comments