बीजिंग/    चीन में बड़ा विमान हादसा हुआ है। चीन का Boeing 737 एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया है। चीनी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, 133 यात्रियों को लेकर जा रहा बोइंग 737 यात्री विमान चीन में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। विमान गुवांग्शी की पहाड़ियों में क्रैश हो गया। बताया गया है कि इसमें 123 यात्री और 9 क्रू मैंबर सवार थे।
हादसे में कितने लोगों की जान गई है इसके बारे में अभी जानकारी नहीं आई है। वहां की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इनमें दिखाई दे रहा है कि विमान क्रैश होने के बाद वहां के जंगल में आग लग गई। हालांकि हादसे की तस्वीरें देखकर कई यात्रियों के मारे जाने आशंका जाहिर की जा रही है। चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक, इस दुर्घटना में हताहतों की संख्या अभी स्पष्ट नहीं है। बताया गया कि विमान, एमयू 5735 ने दक्षिण पश्चिम चीन के युन्नान प्रांत के कुनमिंग चांगशुई हवाई अड्डे से 13:15 बजे उड़ान भरी थी, और 15:07 बजे दक्षिण चीन के ग्वांगडोंग प्रांत के ग्वांगझू पहुंचना था। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, बचाव दल मौके पर पहुंच गया है। बता दें कि Boeing 737 विमान छोटी और मध्यम दूरी के लिए इस्तेमाल किया जाता है। ये China Eastern चीन की तीन मुख्य एयरलाइंस कंपनियों में से एक है। चीन में आखिरी बार ऐसा बड़ा हादसा 2010 में हुआ था। जब Embraer E-190 क्रैश हुआ था। इसमें 96 लोग सवार थे, जिनमें से 44 की मौत हो गई थी।


इस खबर को शेयर करें


Comments