नई दिल्ली : मंगलवार, अप्रैल 9, 2024/ माँ दुर्गा की उपासना का नौ दिन का नवरात्र पर्व आज शुरू हो गया है। आज सवेरे से ही माँ दुर्गा की पूजा के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। नवरात्र के पहले दिन देवी दुर्गा की शैलपुत्री के रूप में पूजा की जाती है। नवरात्र के नौ दिन मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा अर्चना की जाएगी। मंदिरों में मां के लिए आरती की जाएगी और साजो श्रृंगार के साथ मां के नौ रूपों को अलग-अलग सजाया जाएगा। राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में कालकाजी, झंडेवालान और अन्य मंदिरों में श्रद्धालु पूजा अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं।

महाराष्ट्र में आज गुड़ी पड़वा का पर्व मनाया जा रहा है। इसके साथ ही महाराष्ट्र में आज से मराठी नव वर्ष आरंभ हो रहा है। इस अवसर पर राज्‍यभर में भव्‍य शोभा यात्राएं निकाली जाएंगी। आज सवेरे से ही लोग परंपरागत वेशभूषा में इन शोभा यात्राओं में भाग ले रहे हैं। घरों को परंपरागत गुड़ी, फूलों तथा आम और नीम के पत्तों से सजाया जा रहा है।


इस खबर को शेयर करें


Comments