नई दिल्ली : शुक्रवार, मार्च 24, 2023/ आज से रमजान का पवित्र महीना शुरू हो गया है। रमजान इस्लामिक कैलेंडर का नौवां महीना है और इस महीने में रोजदार रोजे रखते हैं। रमजान के बाद ईद-उल-फितर मनाई जाती है।

देश के कई हिस्सों में कल शाम चांद दिखने के साथ ही रमजान का पवित्र महीना आज से शुरू हो गया। कल रात बड़ी संख्या में लोगों ने तरावीह की नमाज़ पढ़ी। आज रोज़े (उपवास) का पहला दिन है।

तेलंगाना में रमजान महीने की शुरुआत के मौके पर चांद दिखनेके बाद हैदराबाद में तरावीह की नमाज के लिए बड़ी संख्या में मस्जिदों में रोजदारों की भीड़ उमड़ी। आज सुबह सहरी के साथ पहले रोजे की शुरुआत हुई।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रमजान की शुरुआत पर अपनी शुभकामनाएं दी हैं। अपने ट्वीट में, प्रधानमंत्री ने कहा “रमजान की शुरुआत की हार्दिक शुभकामनाएं।”

 


इस खबर को शेयर करें


Comments