नई दिल्ली : सोमवार, अगस्त 21, 2023/ भगवान श्रीकृष्ण, जगत के पालनकर्ता श्रीहरि विष्णु के अवतार है। कृष्णजी ने बचपन से ही अपनी लीलाओं से भक्तों को स्नेह देने के साथ उनकी रक्षा भी की। इन बाल स्वरूप का पूजन निसंतान दंपतियों के लिए बहुत शुभफलदायक माना जाता है तो वहीं प्रेम करने वाले लोग भी भगवान कृष्ण में आस्था रखते हैं। इस साल श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को 7 सितम्बर को मनाया जाएगा। यदि आप इस मौके पर अपने आराध्य को प्रसन्न करना चाहते हैं तो जन्माष्टमी के दिन श्रीकृष्ण भगवान की स्तुति करके आप प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। कई लोग अपने घरों में भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल की मूर्ति को रखकर एक छोटे बालक के रूप उनकी की सेवा करते हैं। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को जन्माष्टमी के रूप में मनाते हैं। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण को प्रसन्न करने के लिए विशेष उपाय किए जाएं तो माता लक्ष्मी भी प्रसन्न हो जाती हैं और भक्तों पर कृपा बरसाती हैं।

इन दिए गए उपाय करने से मनोकामना पूर्ति व धन प्राप्ति के योग भी बन सकते है - जन्माष्टमी पर 7 कन्याओं को घर बुलाकर खीर या सफेद मिठाई खिलाएं। इसके बाद लगातार 5 शुक्रवार तक 7 कन्याओं को खीर बांटें। इससे धन वृद्धि बढ़ती है। रोजगार की बढ़ोतरी के लिए भी अच्छा है। सुख-समृद्धि पाने के लिए जन्माष्टमी पर पीले चंदन या केसर में गुलाब जल मिलाकर कृष्णजी के लगाये फिर अपने माथे पर टीका अथवा बिंदी लगाएं। ऐसा रोज करें। इस उपाय से मन को शांति प्राप्त होगी और जीवन में सुख-समृद्धि आने के योग बनेंगे। लक्ष्मी कृपा पाने के लिए जन्माष्टमी पर कहीं केले के दो पौधे लगा दें। बाद में उनकी नियमित देखभाल करते रहें।

कृष्ण जन्मोत्सव के दिन रात में 12 बजे कान्हा के जन्म के बाद उनकी पूजा करके व्रत का पारण किया जाता है। साथ ही इस दिन लड्डू गोपाल को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के पकवान अर्पित किए जाते हैं। उन्हें झूला झुलाया जाता है। इसके अलावा मनोकामना पूर्ति के लिए इस दिन उपाय भी किए जाते हैं। जन्माष्टमी की रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का केसर मिश्रित दूध से अभिषेक करें तो जीवन में सुख-समृद्धि आने के योग बनते हैं। जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण को पान का पत्ता भेंट करें और उसके बाद इस पत्ते पर रोली से श्री मंत्र लिखकर तिजोरी में रख लें। इस उपाय से धन वृद्धि के योग बन सकते हैं। जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण को सफेद मिठाई या खीर का भोग लगाएं। इसमें तुलसी के पत्ते अवश्य डालें। इससे भगवान श्रीकृष्ण जल्दी ही प्रसन्न हो जाते हैं। जन्माष्टमी पर दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर भगवान श्रीकृष्ण का अभिषेक करें। इस उपाय से मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं। ये उपाय करने वाले की आपकी हर इच्छा पूरी हो सकती है। जन्माष्टमी को शाम के समय तुलसी को गाय के घी का दीपक लगाएं और ऊं वासुदेवाय नम: मंत्र बोलते हुए तुलसी की 11 परिक्रमा करें।

भगवान श्री कृष्ण को बांसुरी बेहद प्रिय है। वे हर पल बांसुरी को अपने साथ रखते है। ऐसे में यदि आपके घर में वास्तु दोष है और इस कारण आप परेशान हैं तो जन्माष्टमी के दिन आप घर में एक बांसुरी लाएं और रात्रि के समय पूजा में कृष्णजी को अर्पित कर दें और दूसरे दिन उस बांसुरी को अपने घर में पूर्व की दीवार पर तिरछी लगा दें। यदि पति-पत्नी के बीच अनबन रहती है तो जन्माष्टमी के दिन आप घर में एक बांसुरी लाएं उस बांसुरी को भगवान श्री कृष्ण को अर्पित करने के बाद बांसुरी अपने बेड के पास रखें। ऐसा करने से आपका वैवाहिक जीवन सुखमय हो जाएगा।

 


इस खबर को शेयर करें


Comments