पटना :शुक्रवार, नवम्बर 25, 2022/ खेसारी लाल यादव और यामिनी सिंह का तड़कता-भड़कता गाना "हसीना" रिलीज होते ही वायरल हो गया है। इस गाने को सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। जो मस्ती और धमाल मचा देने वाला गाना है। इसे दर्शकों की ओर से अच्छा खासा रिस्पांस मिल रहा है। वीडियो रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है। इसमें यामिनी ने गजब का बोल्डनेस का तड़का लगाया है।

तड़कता-भड़कता गाना "हसीना" को खेसारी लाल यादव ने सिंगर अनुपमा यादव के साथ मिलकर गाया है। इसके राइटर छोटू यादव हैं, म्यूजिक विक्की कोक्स हैं। वीडियो को डायरेक्टर और कोरियोग्राफर गीता तमता हैं। इसके असिस्टेंट कोरियोग्राफर जपनीत हैं और कंपोजिशन शुभम तिवारी का है।

प्रोडक्शन अभय पांडे का है। इसमें खेसारी लाल यादव का तबला और पवन सिंह का लाल घाघरा जैसे गाने शामिल हैं। ये दोनों ही गाने ब्लॉकबस्टर थे। अब खेसारी लाल यादव का एक और गाना "हसीना" को ब्लॉकबस्टर में शामिल कर दिया गया है। इसका वीडियो देखकर तो हर कोई झूमने पर मजबूर हो जाता हैं। इसमें भोजपुरी अभिनेत्री यामिनी सिंह ने अपनी बोल्ड अदाएं दिखाई है, जिसे देखकर हर कोई फिदा है।

भोजपुरी अभिनेत्री यामिनी सिंह की ऐसी अदा पहली बार दिखाई दी हैं। उनकी सिजलिंग अदाएं कमाल की है।

 


इस खबर को शेयर करें


Comments