नई दिल्ली : शनिवार, नवम्बर 19, 2022/ अभिनेत्री टेलीविजन होस्ट ‘बेबी तबस्सुम’ का दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनका निधन हुआ है। तबस्सुम गोविल के बेटे होशान गोविल ने इस बात की जानकारी दी। 78 साल की उम्र में दिल के दौरे की वजह से उनका निधन हो गया। उनके निधन से पूरे परिवार और उनके फैंस को सदमा लगा है। अभिनेत्री तबस्सुम अपने शो 'फूल खिले हैं गुलशन गुलशन' के लिए लोकप्रिय थीं। 21 नवंबर को उनके लिए सांताक्रुज के आर्या समाजमें प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा।


तबस्सुम गोविल के बेटे होशान गोविल ने कहा, मां का बीती रात 8:40 पर निधन हो गया। उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था। वह अस्पताल में भर्ती थी लेकिन वह नहीं बच पाई। वह बहुत स्वस्थ थी। हमने अपने शो के लिए 10 दिन पहले ही शूट किया है और हम अगले सप्ताह दोबारा शूट करने वाले थे। इस बीच यह घटना घट गई।


तबस्सुम गोविल जन्म 9 जुलाई 1944 को अयोध्या से हुआ था। उनके पिता अयोध्यानाथ सचदेव और असगरी बेगम स्वतंत्रता सेनानी थे। हालांकि, अभिनेत्री की पढ़ाई-लिखाई मुंबई में हुई। दावा किया जाता है कि तबस्सुम गोविल ने बहुत छोटी उम्र में ही फिल्मी दुनिया में कदम रख दिया था। तबस्सुम गोविल ने 1947 में बतौर चाइल्ड एक्टर काम करना शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने दूरदर्शन पर आने वाले सेलिब्रिटी टॉक शो फूल खिले हैं गुलशन-गुलशन को होस्ट किया। इस शो को वह 1972 से लेकर 1993 तक होस्ट करती रही। तबस्सुम गोविल ने अपना फिल्मी डेब्यू बतौर चाइल्ड एक्टर नरगिस के साथ किया था। इसके बाद वह मेरा सुहाग, मझदार और बड़ी बहन जैसी फिल्मों में नजर आई। उनकी आखिरी फिल्म अपीयरेंस 1990 में आई फिल्म स्वर्ग में थी।


तबस्सुम गोविल टॉक शो भी होस्ट किए, उन्होंने फिल्म, टीवी, रेड‍ियो और वेब चारों माध्यमों में काम किया है। तबस्सुम गोविल अपनी किस्सागोई के लिए मशहूर थीं। इन दिनों वह अपने यूट्यूब चैनल पर भी काफी एक्टिव थीं और बॉलीवुड के किस्से सुनाती थीं। तबस्सुम गोविल खुद तो एक्ट्रेस थीं ही साथ ही वह टीवी के राम यानी अभिनेता अरुण गोविल की भाभी थी। तबस्सुम ने अरुण के भाई विजय गोविल से शादी की थी।

 


इस खबर को शेयर करें


Comments