मुंबई : नवम्बर 16, 2022/ फिल्म अभिनेता आदित्य रॉय कपूर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अभिनेता आदित्य रॉय कपूर का जन्म 16 नवम्बर को मुंबई में हुआ था। अभिनेता आदित्य रॉय कपूर को बचपन में क्रिकेटर बनने का शौक था। अपने पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने करियर की शुरूआत वीजे के तौर पर चैनल वी के साथ की थी जहां पर उनकी काॅमिक टाइमिंग और होस्टिंग की यूनिक स्टाइल ने उन्हें काफी पसंद किया गया था।

अभिनेता आदित्य रॉय कपूर को उनकी फिल्म 'आशिकी 2' से पहचान मिली थी। अभिनेता आदित्य रॉय कपूर ने इस फिल्म से बॉलीवुड इंडस्ट्री में बतौर लीड एक्टर कदम रखा था। अभिनेता आदित्य रॉय कपूर पिछले काफी वक्त से किसी फिल्म में नजर नहीं आए हैं। लेकिन अभिनेता आदित्य रॉय कपूर कई बड़ी फिल्मों में काम किया है। अभिनेता आदित्य रॉय कपूर के फैंस को उनका हर अंदाज बेहद पसंद है।

अभिनेता आदित्य रॉय कपूर की मां स्कूल में होने वाले नाटकों को डायरेक्ट किया करती थीं। जिन्हें देख-देखकर अभिनेता आदित्य रॉय कपूर का मन एक्टिंग की ओर खींचा। जिसके बाद अभिनेता आदित्य रॉय कपूर पहली बार 2009 में आई कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'लंदन ड्रीम्स' में सलमान के साथ साइड रोल में नजर आए थे। सलमान खान की इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर ने सपोर्टिंग रोल अदा किया था। अभिनेता आदित्य रॉय कपूर को 2010 में अक्षय कुमार की फिल्म ‘एक्शन रीप्ले’ और ऋतिक रोशन की फिल्म ‘गुजारिश’ में भी सपोर्टिंग रोल में नजर आए थे।

अभिनेता आदित्य रॉय कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें खाना खाना बहुत अच्छा लगता है, फिर चाहें बाद में उन्हें अपनी बॉडी को फिट रखने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़े। अभिनेता आदित्य रॉय कपूर को पहचान साल 2013 में आई फिल्म 'आशिकी 2' से मिली थी। इस फिल्म में अभिनेता आदित्य रॉय कपूर के साथ अभिनेत्री श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में थीं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। 'आशिकी 2' में श्रद्धा और आदित्य की केमेस्ट्री को काफी पसंद किया गया था। फिल्म में काम करने के बाद से ही आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर के अफेयर की चर्चा जोरों पर होने लगी थी।


आदित्य रॉय कपूर फिलहाल एक क्राइम-थ्रिलर फिल्म ‘गुमराह’ में नजर आएंगे जो कि फिल्म 2018 में रिलीज हुई तमिल फिल्म ‘थाडम’ का रीमेक है। इस फिल्म में मृणाल ठाकुर उनके साथ लीड रोल अदा करते दिखेंगी।

 


इस खबर को शेयर करें


Comments