भविष्य निधि खातों से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए जागरूकता शिविर आज से 11 जुलाई तक

भोपाल : सोमवार, जुलाई 7, 2025/ शासकीय कर्मचारियों के भविष्य निधि खातों से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए महालेखाकार लेखा एवं हकदारी द्वितीय द्वारा 07 जुलाई से 11 जुलाई 2025 तक सामान्य भविष्य निधि जागरूकता कैम्प का आयोजन यू.एन.डी.पी हॉल विंध्यांचल भवन तृतीय तल भोपाल में किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि 07 जुलाई से 11 जुलाई 2025 तक कार्यालयीन समय में जीपीएफ श्रेणी के अंतर्गत आने वाले शासकीय सेवकों के जी.पी.एफ से संबंधित शिकायतों का निराकरण किया जाएगा।

वरिष्ठ कोषालय अधिकारी विक्रम छिरौल्या ने बताया कि आयुक्त कोष एवं लेखा के निर्देश पर कलेक्टर जिला भोपाल के मार्गदर्शन में जिन शासकीय सेवकों के जी.पी.एफ राशि में गुमशुदा कटौत्रा है उनका त्वरित निराकरण वांछित चालान व्हाउचर्स के साथ सामान्य भविष्य निधि कैम्प में उपस्थित होने पर किया जायेगा। इसके अतिरिक्त जी.पी.एफ खातें में नाम, जन्मतिथि, जी.पी.एफ खाते में माईनस बैलेस, शासकीय सेवक का एम्प्लाई कोड जी.पी.एफ खाते से लिंक न होना, मोबाईल न. जी.पी.एफ खाते से लिंक न होना अथवा अन्य त्रुटि होने की स्थिति में उपयुक्त प्रमाणित दस्तावेज के साथ सामान्य भविष्य निधि अदालत में उपस्थित होने पर सुधार संबंधी कार्य किया जाएगा।

Google Search

Boys Hostel in Bhopal