‘मन की बात’ कार्यक्रम में बालाघाट की बहन का शामिल होना हमारे लिए गर्व की बात – विष्णुदत्त शर्मा

भोपाल : रविवार, जून 29, 2025/ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने रविवार को मध्य विधानसभा के अरेरा मंडल के बूथ क्रमांक 159 स्थित कम्युनिटी हॉल में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत कम्युनिटी हॉल परिसर में पौधारोपण किया। मीडिया से चर्चा करते हुए शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने कार्यक्रम में बालाघाट जिले के कटंगी की बहन सुमा उइके के आर्थिक आत्मनिर्भरता के प्रयासों की विस्तार से चर्चा की है, जो प्रदेश की सभी बहनों के लिए प्रेरणादायक है, साथ ही हम सभी के लिए गर्व की बात है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि हमने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया है, जिसकी चर्चा प्रधानमंत्री ने की है। प्रधानमंत्री के प्रयासों के चलते अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आज सारी दुनिया में मनाया जाता है और इतना लोकप्रिय हो चुका है, जिसकी हम लोगों ने कल्पना भी नहीं की थी। योग आज देश और दुनिया में हर वर्ग के लोगों के लिए निरोग रहने का माध्यम बन चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने कार्यक्रम में बताया कि किस तरह भारत का जल-जीवन मिशन दूषित पानी से पैदा होने वाली बीमारियों पर रोक लगाने में कामयाब हो रहा है। अब तो विश्व स्वास्थ्य संगठन भी इस तथ्य को स्वीकार कर रहा है। शर्मा ने कहा कि बीमारी मुक्त भारत प्रधानमंत्री जी का लक्ष्य है और उनके द्वारा शुरू की गई योजनाएं इसी दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि 25 जून को हमने संविधान हत्या दिवस मनाया। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 25 जून 1975 को देश में आपातकाल लगाकर संविधान को कुचल दिया था। प्रधानमंत्री ने अपने कार्यक्रम में उस समय विपक्ष के नेता स्वर्गीय मोरार देसाई, बाबू जगजीवन राम, श्रद्धेय अटल जी की प्रतिक्रियाओं को देशवासियों के सामने प्रस्तुत किया। आपातकाल के बारे में इन नेताओं का एक्चुअल वर्जन उन्हीं की आवाज मे सुनना सभी के लिए एक रोमांचक अनुभव रहा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि हम सभी के लिए यह सौभाग्य की बात है कि प्रधानमंत्री ने अपने कार्यक्रम में बालाघाट जिले की कटंगी की बहन सुमा उइके की चर्चा कर बताया कि किस तरह यह बहन स्व-सहायता समूह के माध्यम से मशरूम उत्पादन और पशुपालन के काम करके आर्थिक रूप से सशक्त बन रही है। यह प्रधानमंत्री द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के संकल्प की सफलता का उदाहरण है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने भारत के अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला से हुई बातचीत को लेकर भी चर्चा की। साथ ही खेलों की चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री जी ने बताया कि किस तरह बोडोलैंड के युवाओं में परिवर्तन आया है और अब ये युवा फुटबाल के खेल में लगातार तरक्की कर रहे हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि यह वर्ष भारतीय जनता पार्टी के लिए संगठन चुनाव का वर्ष रहा है। बूथ अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक के चुनाव की प्रक्रिया जारी है। मध्यप्रदेश में हमने सभी 65 हजार से अधिक बूथों का चुनाव कराकर इतिहास रचा है। हर स्तर की कार्यसमितियां भी बनकर तैयार हो चुकी हैं। प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया 1 व 2 जुलाई तक संपन्न होगी। इसके लिए चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान 1 जुलाई को भोपाल आ रहे हैं।

Google Search

Boys Hostel in Bhopal