संगठन सृजन अभियान से कांग्रेस को मिलेगी नई ऊर्जा : नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार

भोपाल : गुरूवार, मई 29, 2025/ मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने 3 जून 2025 को भोपाल में होने वाले कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के शुभारंभ का हार्दिक स्वागत किया है। उन्होंने इसे कांग्रेस परिवार के लिए एक नई शुरुआत का ऐतिहासिक क्षण करार दिया।

सिंघार ने कहा राहुल गांधी के मार्गदर्शन में शुरू होने वाला यह संगठन सृजन अभियान कांग्रेस को जमीनी स्तर पर और सशक्त करेगा। यह पहल युवाओं, किसानों, श्रमिकों और समाज के वंचित वर्गों को कांग्रेस के साथ पुनः जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बनेगी।

उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों, प्रदेश कार्यकारिणी, राजनीतिक मामलों की समिति और सभी जिला अध्यक्षों के साथ व्यापक विचार-विमर्श किया जाएगा। इसका उद्देश्य संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और स्पष्ट रणनीति तैयार करना है।

सिंघार ने जोर देकर कहा यह आयोजन केवल एक बैठक नहीं, बल्कि एक विचार यात्रा का प्रारंभ है। यह कांग्रेस की जड़ों को और गहरा करेगा और आगामी चुनावों में संगठन को मजबूती के साथ मैदान में उतारेगा।

उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि संगठन सृजन अभियान के माध्यम से बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की आवाज को बुलंद किया जाएगा और उनकी मेहनत को संगठन के शीर्ष स्तर तक पहुँचाया जाएगा।

राहुल गांधी 3 जून को इस अभियान का शुभारंभ करेंगे, जिसके तहत संगठन को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान की जाएगी। उक्त ब्रिफिंग में मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक और संगठन महामंत्री डॉ संजय कामले उपस्थित रहे।

 

Google Search

Boys Hostel in Bhopal