देवी अहिल्‍या बाई होलकर राजमाता होते हुए भी लोकमाता है – मंत्री राकेश‍ सिंह

जबलपुर : बुधवार, मई 28, 2025/ लोक निर्माण मंत्री राकेश‍ सिंह ने आज तिलवारा स्थित श्रीपाल गड़रिया धर्मशाला में आयोजित लोकमाता देवी अहिल्या बाई होलकर की प्रतिमा स्‍थापना कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्‍होंने कहा कि लोकमाता देवी अहिल्‍या बाई की 300वीं जयंती पर विभिन्‍न कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं, इसी तारतम्‍य में आज तिलवारा में भी भव्‍य कार्यक्रम है।

उन्‍होंने कहा कि लोकमाता के जीवन को देखे और समझें, वह राजमाता होते हुए भी लोकमाता थीं। उस समय राज गद्दी में साध्‍वी लोकमाता के रूप में बैठी थी, जिन्‍होंने सुशासन का मार्ग दिखाया, न्‍याय व्‍यवस्‍था को सुदृढ़ किया। आवश्‍यकता पड़ी तो अपने पुत्र को भी न्‍याय के कारण हाथीं के पैरो तले कुचलवा दिया। लोकमाता मालवा ही नहीं पूरे देश में मंदिर और धर्मशालाएं बनवाई। लोकमाता को याद करते हैं तो श्रद्धा से उनके लिए सिर झुक जाता है। लोकमाता के सुशासन व न्‍याय व्‍यवस्‍था के कारण उनकी कीर्ति पूरे विश्‍व में फैली हुई है।

मंत्री सिंह ने कहा कि वे पहले ही लोकमाता देवी अहिल्‍या बाई की प्रतिमा के लिए 1 लाख रूपये तथा शेड के लिए 5 लाख रूपये की घोषणा कर चुके हैं। कार्यक्रम के दौरान विधायक नीरज सिंह ठाकुर, नगर निगम अध्‍यक्ष रिकुंज विज, अभय सिंह ठाकुर, पंकज दुबे तथा बड़ी संख्‍या में जनसमुदाय मौजूद था।

Google Search

Boys Hostel in Bhopal