भोपाल : शनिवार, मई 24, 2025/ आज महेश्वर में आयोजित संविधान बचाओ रैली में कांग्रेसजनों ने भारी संख्या में भाग लेकर लोकतंत्र, संविधान और देश की मूल आत्मा की रक्षा हेतु अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के विचारों और मूल्यों के प्रति जनसमर्थन देखने को मिला।
रैली में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव संजय दत्त, पूर्व मंत्री बाला बच्चन , पूर्व मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष रवि जोशी, विधायकगण झुमा सौलंकी, केदार डावर, राजेंद्र मंडलोई, मोंटू सोलंकी, पूर्व विधायक पांचीलाल मेड़ा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि नाईक सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि आज देश में लोकतांत्रिक संस्थाओं पर खतरा मंडरा रहा है, और ऐसे समय में संविधान की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। कांग्रेस पार्टी हमेशा से संविधान की भावना, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों की पक्षधर रही है और आगे भी संघर्ष करती रहेगी।
संविधान बचाओ रैली ने यह संदेश दिया कि देश की आत्मा को बचाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी तरह से एकजुट हैं और संघर्ष को तैयार हैं।




