प्रथम खेलो इण्डिया बीच गेम्स दमन-द्वीप में प्रतिभागिता करेंगें मध्यप्रदेश के 39 खिलाड़ी

भोपाल : सोमवार, मई 19, 2025/ भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा देश में पहली बार दिनांक 19 से 24 मई 2025 तक प्रथम खेलो इण्डिया बीच गेम्स का आयोजन घोघला द्वीप में किया जा रहा है। जिसमें मध्यप्रदेश के 39 खिलाड़ी और 11 आफीशियल्स सहित कुल 50 सदस्यीय दल प्रतिभागिता करेगा। खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने मध्यप्रदेश दल के खिलाड़ियों को शुभकामनाऐं दी है।

प्रथम खेलो इण्डिया बीच गेम्स कुल 08 खेल शामिल है विवरण इस प्रकार है – सेपक ताक्रो, पेंचक सिलाट, बीच कबड्डी, ओपन वॉटर स्विमिंग, बीच व्हॉलीबाल, बीच सॉकर शामिल है। प्रतियोगिता में मल्लखम्ब और टग आफ वार डेमो स्पोर्ट्स के रूप में शामिल हैं।

मध्यप्रदेश के दल ने बीच सॉकर, पेंचक सिलाट और मल्लखम्ब के लिए क्वालिफिकेशन प्राप्त किया है। मध्यप्रदेश दल के पेंचक सिलाट में 15 खिलाड़ी ,मल्लखम्ब 12 खिलाड़ी और बीच सॉकर में महिला दल में 12 खिलाड़ी इस तरह कुल 39 खिलाड़ी और 11 आफीशियल्स प्रतियोगिता में प्रतिभागिता कर रहे है।

म.प्र. टीम इस प्रकार है:-

1. पेंचक सिलाट:- भूमिका जैन, दिशा रेडडी, निहारिका राजपुरोहित, अनुश्री कुशवाह, पिंकी कोल, रीना गुर्जर, हिमांशी जाट, हर्ष जायसवाल, प्रांजल बुडानिया, ऋषभ जायसवाल, अमित रजक, आसिफ अली, महेन्द्र स्वामी, अजय कैला, सपोर्ट स्टॉफ – बालक वर्ग प्रशिक्षक आशु कुमार और बालिका वर्ग प्रशिक्षक जैनब खान, मैनेजर – अवरार अहमद शेख।

2. मल्लखम्ब:- तनिश प्रजापति, सोनू कुशवाह, हनी बिकुंदिया, त्रिलाक गौड, मयंक सेन, श्लोक गहलोत,भाव्या मालवीय, तमन्ना गहलोत, सुहानी खरमोला, प्रीति कहार, अन्वेश पांचाल, अनुष्का शर्मा, श्वेता चौहान, अंजली गुप्ता, गायत्री मालवीय, रूपेश कुम्भकर, पियूष पवैया।

3. सॉकर:-1.शुभांगी ब्रम्हे, 2. रिंकी ठाकुर, 3. समीक्षा कुमारी, 4. नेहा, 5. मुस्कान प्रजापति, 6. रिंकी लखेरा, 7. दीक्षा साब्ले, 8.प्रिया सिसोदिया, 9.मोहिनी राउत, 10. सयुक्ता कब्बादी, 11. उमा उईके, 12. निलिमा बटटी, प्रशिक्षक 13. आशीष पिल्लई, मैनेजर 14. चेतना ध्रुर्वे और 15. फीजियो महक मोटवानी।

मध्यप्रदेश दल के मुकाबले – बीच सॉकर और पेंचक सिलाट प्रतियोगिता दिनांक 20 से 23 मई 2025 तक खेली जायेगी। मल्लखम्ब प्रतियेागिता दिनांक 19 से 21 मई 2025 तक खेली जावेगी।

Google Search

Boys Hostel in Bhopal