देश तानाशाही से नहीं, विचारों और विजन से चलता हैं : हरीश चौधरी

भोपाल : शुक्रवार, अप्रैल 18, 2025/ मप्र कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी (विधायक) और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आज छतरपुर जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक बैठक ली। मप्र प्रभारी हरीश चौधरी ने कहा कि कि देश तानाशाही ने नहीं, विचारों और विजन से चलता है, देश में नरेंद्र मोदी का और प्रदेश में मोहन यादव का विकास और जनता के अधिकारों, सम्मान और उनकी सुरक्षा के लिए कोई विजन नहीं है, वे तो जनता को भ्रमित कर केवल टेलीविजन पर अपनी छवि चमकाने में माहिर हैं। कांग्रेस संगठन की मजबूती के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। कांग्रेस संगठन के लोग जब जनता की आवाज बनकर संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकजुट और सक्रिय रहेंगे तो हर तानाशाही ध्वस्त हो जायेगा। चौधरी ने पार्टी की रीढ़ की हड्डी कार्यकर्ताओं से संवाद कर समग्रता एवं सामंजस्य की सोच के साथ संगठन का विस्तार हर गांव, गली, मोहल्ले तक करने की बात कहीं। उन्होंने कहा कि यह समय संगठन के नवसृजन का है और एक-एक कार्यकर्ता को जमीनी स्तर पर पार्टी के प्रति समर्पित होकर कार्य करना होगा तभी हमारा मिशन मध्यप्रदेश सफल और सशक्त होगा।

पटवारी ने आज छतरपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये संगठन की मजबूती और भाजपा सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, किसानों पर अत्याचार, महिलाओं पर अत्याचार आदि मुद्दों पर संवाद किया। उन्होंने कहा कि 2014 में जब मोदी जी प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने देश की जनता से जो वादे किये थे कि बेरोजगारी दूर करेंगे, महंगाई दूर करेंगे, किसानों के साथ न्याय करेंगे, लेकिन मोदी राज में न बेरोजगारी दूर हुई, न महंगाई कम हुई और न ही किसानों को न्याय मिला, उल्टा किसानों पर लगातार अत्याचार हुअ है। बहुत हुई महंगाई की मार लेकिन आज पांच गुना महंगाई देश में बढ़ गई है। विष्वगुरू बनाने वाले मोदी ने आज देश की 78 प्रतिशत संपत्ति 13 प्रतिशत लोगों, अड़ानी और अंबानी के हाथों में दे दी है, और 80 प्रतिशत के पास मात्र 20 प्रतिशत संपत्ति बची हैं, यह कैसा देष है। मोदी ने देश का खजाना खाली कर दिया। धाना एक छोटा देश है, पासपोर्ट को लेकर लिस्ट आई, फोर्स की एक लिस्ट आई जिसमें दुनिया के सबसे 100 मजबूत प्रभावी लोगों की लिस्ट आई, उसमें इंडिया का नाम ही नहीं।

पटवारी ने कहा कि हम सभी के सर्वमान्य नेता राहुल गांधी जी ने देश में जाति जनगणना की बात कहीं, वे जाति जनगणना कराना चाहते हैं, लेकिन भाजपा इसका विरोध करती है। आखिर क्या है जाति जनगणना, गरीबों का सर्वे, किस जाति में कितने गरीब हैं, उस गरीब की पहचान है जाति जनगणना उनके लिए देश के खजाने के द्वार खुले, मंदिर में पूजा करने वाला गरीब पुजारी की पहचान है जाति जनगणना, अमीर और गरीब की खाई दूर करना है जाति जनगणना, सरकार ऐसे गरीबों की मदद कर सके इसलिए आवष्यक है जाति जनगणना।

पटवारी ने कहा कि आज किसान आत्महत्या में देश विष्व में नंबर वन पर है। चीन ने भारत की जमीन पर कब्जा कर लिया, भाजपा के लोगों के अलग-अलग बयान आये, पूरे बुंदेलखंड से तीन गुना जमीन पर चाईना ने जमीन पर कब्जा कर लिया, बंगलादेश, जिसका निर्माण इंदिरा जी ने किया उसका राष्ट्रपति मोदी जी को चार बातें सुनाकर जाता है, लेकिन मोदी जी के हलक से एक शब्द नहीं निकलता हैं।

पटवारी ने कहा कि एक साल पहले मुझे जिम्मेदारी मिली, मैं एक छोटे से कार्यकर्ता से ब्लाक अध्यक्ष, युवा कांग्रेस का अध्यक्ष और अब आप लोगों के स्नेह और सम्मान से प्रदेश में कांग्रेस का अध्यक्ष हूं, लेकिन मैं एक छोटा का कार्यकर्ता हूं और यदि मुझसे कोई भूल हो जाये, गलती हो तो मुझे माफ जरूर करना। लेकिन जब तक मेरा जीवन हैं कांग्रेस पार्टी को सत्ता में लाने के लिए मुझे खून भी बहाना पड़े तो मैं पीछे नहीं हटूंगा। उन्होंने कहा कि अभी तीन उपचुनाव हुये भले ही एक चुनाव में हमें सर्टिफिकेट मिला हो लेकिन हम तीनों उपचुनाव में जीते हैं, क्योंकि लाखों वोटों के अंतर को आपने कम करके भाजपा को सबक सिखाया है। हमारा कार्यकर्ता साहसी है, मनोबल नहीं टूटा है। आने वाले चुनाव में हम पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगे और सत्ता में आयेंगे।

पटवारी ने कांग्रेसजनों से आग्रह करते हुये कहा कि हम सभी एक परिवार के लोग हैं, मनमुटाव होता हैं, लेकिन हम सभी को इस अत्याचारी, दुराचारी भाजपा को सबक सिखाना है। आज प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है, महिलाओं की आबरू लुट रही है, किसानों पर अत्याचार हो रहा है और भ्रष्टाचार की कोई सीमा नहीं है। प्रदेश का हर वर्ग परेशान और हताश है। भाजपा द्वारा हो रहे अत्याचारों पर लगाम लगानी पडे़गी।

संगठनात्मक बैठक में प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी चंदन यादव, रणविजय सिंह लोचव, जिला कांग्रेस अध्यक्ष महाप्रसाद पटेल, पूर्व विधायक नीरज विनोद दीक्षित, छतरपुर के स्थानीय नेता, ब्लाक, मण्डलम, सेक्टर के अध्यक्ष, प्रभारियों सहित बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेसजन से संवाद किया। नेताद्वय 19 अप्रैल को सागर में जिले के कांग्रेसजनों से संगठनात्मक संवाद करेंगे।

 

Google Search

Boys Hostel in Bhopal