भोपाल : गुरूवार, अप्रैल 17, 2025/ मप्र कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी (विधायक) और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने निर्धारित दौरा कार्यक्रमानुसार आज प्रात ओरछा में रामराजा दरबार के दर्शन, पूजा-अर्चना कर प्रदेश वासियों की सुखहाली की कामना की। तत्पष्चात नेताद्वय पृथ्वीपुर पहुंचे जहां निवाड़ी एवं पृथ्वीपुर विधानससभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठक की। विधायक नितेन्द्र सिंह राठौर, प्रवक्ता रोशनी यादव की मौजूदगी में निवाड़ी में मप्र के पूर्व राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त नंदराम कुशवाहा ने भाजपा की सदस्याता छोड़ मध्य प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी और मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के समक्ष अपने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। नेताद्वय ने दोपहर बाद टीकमगढ़ पहुंचकर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं और स्थानीय नेताओं के साथ संगठनात्मक चर्चा की। बैठक के दौरान स्थानीय नेताओं द्वारा चौधरी और श्री पटवारी का मिष्ठान से तुलादान किया गया।
मप्र प्रभारी हरीश चौधरी ने कहा कि संगठन का सृजन विचार, विचारधारा अथवा व्यक्ति के संदर्भ में किया जाता है, जो संगठन को आगे लेकर जाता है। कांग्रेस पार्टी के नाते संगठन में रहते हुये कांग्रेस के विचार को जन-जन तक पहुंचाने का पैमान हर कार्यकर्ता का होना चाहिए। देश आजाद हुआ तो हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती देश में रह रहे प्रत्येक नागरिक के लिए स्वतंत्रता, शिक्षा, भोजन का अधिकार देना और इसके लिए संविधान बनाया गया, जिससे आज देश चल रहा है, लेकिन देश में कुछ तानाशाही ताकतें संविधान को समाप्त करना चाहती हैं और कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी।
पटवारी ने कहा भारत एक विचार है जो दुनिया को सीख देता है, जो महात्मा ने दिया, भगवान राम ने इंसानियत, मर्यादा की बात की वह भारत की है। भारत एक विचार है तो इसकी आत्मा कांग्रेस है, 140 साल से कांग्रेस पार्टी देष में कैसी भी परिस्थिति में रही, चुनाव हुये हारे भी जीते भी पर कांग्रेस के विचार कभी देश में समाप्त नहीं हुआ। देश में मजबूत और नागरिकों को मौलिक अधिकार देने के लिए संविधान कांग्रेस ने दिया। देश में संविधान को बचाना है तो संगठन को मजबूत करना होगा। चौधरी ने संघर्ष के साथ अपना जीवन जिया, सांसद, विधायक और मंत्री रहे, आज भी विधायक है और मप्र में लगातार दौरे कर रहैं हैं, वे अपनी राजनैतिक सोच को आगे बढ़ाते हुये संगठन को मजबूत कर रहे हैं।
जीतू पटवारी ने आगे कहा बुंदेलखंड में यदि सबसे ज्यादा पलायन है तो उसका दोषी कौन हैं? बुंदेलखंड में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है? किसानों को फसलों के उचित दाम नहीं मिल रहे, शिक्षा सहीं नहीं, स्कूल नहीं, अच्छे अस्पताल नहीं तो इसका दोषी कौन हैं। इसका दोषी 25 साल से प्रदेश में भाजपा की सरकार है, शिवराज सिंह, मोहन यादव दोषी हैं। कांग्रेस सरकार के दौरान 1100 करोड़ रूपये बुंदेलखंड के विकास के लिये दिये थे, प्रदेश में भाजपा की सरकार थी, पूरी राशि भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई। कोई विकास नहीं हुआ, कोई परिवर्तन नहीं आया। प्रधानमंत्री मोदी यहां बार-बार आते हैं, लेकिन भाषणबाजी और जुमले छोड़ कर चले जाते हैं विकास के नाम पर भाजपा ने बुंदेलखंड में कुछ नहीं किया।
संगठनात्मक बैठक में प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी चंदन यादव, रणविजय सिंह लोचव, जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाष दांगी ने भी पृथ्वीपुर, निवाड़ी के स्थानीय नेता, जिला कांग्रेस अध्यक्ष, ब्लाक, मण्डलम, सेक्टर के अध्यक्ष, प्रभारियों सहित बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेसजन से संवाद किया।




