भोपाल मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में राजभाषा पत्रिका मंडल संवाद का विमोचन

भोपाल : मंगलवार, मार्च 25, 2025/ आज मंगलवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय भोपाल में राजभाषा तिमाही प्रगति बैठक के अवसर पर राजभाषा पत्रिका मंडल संवाद के महिला सशक्तिकारण विशेषांक का विमोचन देवाशीष त्रिपाठी , मंडल रेल प्रबंधक भोपाल द्वारा किया गया। बड़े गर्व की बात है कि इस वर्ष मराठा साम्राज्य की महारानी पुण्यश्लोका अहिल्या बाई होलकर की त्रिशताब्दी जन्मोत्सव (300वीं जयंती ) के उपलक्ष्य में मंडल संवाद का यह अंक उन्हें समर्पित किया गया।

त्रिपाठी ने इसके लिए बड़ी प्रसन्नता जाहिर की और सभी उपस्थितों को यह अंक पढ़ने का आग्रह किया। उन्होंने सभी सदस्यों को कार्यालयीन कार्य हिंदी में करने और अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को भी प्रोत्साहित करने की अपील की। इस अवसर पर अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी रश्मि दिवाकर , अपर मंडल रेल प्रबंधक योगेन्द्र बघेल उपस्थित थे।कार्यक्रम का सञ्चालन हर्षा मुसलगाँवकर , वरिष्ठ अनुवादक तथा आभार प्रदर्शन प्रदीप कुंडलकर , प्रभारी राजभाषा अधिकारी द्वारा किया गया।

Google Search

Boys Hostel in Bhopal