नई दिल्ली : शनिवार, नवम्बर 23, 2024/ कुश्ती में भारत की रीतिका हुड्डा ने कल अर्मेनिया में विश्व सैन्य चैंपियनशिप में महिलाओं के 76 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। यह उपलब्धि हासिल करने वाली वह भारत की दूसरी महिला हैं। भारत की प्रियंका ने 68 किलोग्राम महिला वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया और ज्योति सिहाग ने बृहस्पतिवार को महिलाओं के 55 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
भारत ने तीन स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य समेत कुल सात पदक जीते हैं। इससे पहले पुरुषों की 74 किलोग्राम फ्रीस्टाइल श्रेणी में जयदीप ने भी स्वर्ण पदक जीता। पुरुषों की 70 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती में सूबेदार शरवन ने रजत पदक हासिल किया। भारत ने इस वर्ष पहली बार विश्व सैन्य चैंपियनशिप में महिला दल भेजा।




