महिला शिक्षा की शिल्पकार हैं सावित्रीबाई फुले

भोपाल : सोमवार, मार्च 10, 2025/ राष्ट्र की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले का जीवन देश की आधी आबादी महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक, एवं शैक्षणिक अधिकारों को दिलाने वाली शिक्षा की शिल्पकार है। उनका संपूर्ण जीवन सामाजिक समरसता और शिक्षा के लिए समर्पित रहा है। यह बात समग्र पिछड़ा वर्ग सामाजिक संगठन मध्य प्रदेश के संयोजक राम विश्वास कुशवाहा ने सावित्रीबाई फुले के पुण्यतिथि दिवस पर कही।

कुशवाहा ने कहा कि सावित्रीबाई फुले का समग्र जीवन सामाजिक विषमता को समाज से समाप्त कर शिक्षित समाज के निर्माण, महिलाओं, पिछड़े, बेसहारा, निर्धन बच्चों के मौलिक अधिकारों को संरक्षित करने में लगाया है। उन्होंने राज्य सरकार से अपील की है कि 10 मार्च को “महिला साक्षरता” दिवस घोषित किया जाए।

Google Search

Boys Hostel in Bhopal