अटलजी के साथ कार्य करने वाले नेताओं का किया सम्मान – रविन्द्र यति

भोपाल : सोमवार, मार्च 10, 2025/ भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशताब्दी वर्ष पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में “अटल विरासत सम्मेलन“ एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री व दक्षिण पश्चिम के विधायक भगवानदास सबनानी, जिला अध्यक्ष रविंद्र यती, महापौर मालती राय उपस्थित थीं।

भाजपा जिला अध्यक्ष रविंद्र यती ने सम्मेलन एवं संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक मात्र ऐसी राजनीतिक पार्टी है जो कार्यकर्ताओं और विचार आधारित दल है। चाहे कोई जनप्रतिनिधि हो या पदाधिकारी, संगठन के प्रति उनका कार्यकर्ता भाव सदैव जीवंत रहता है। यही कारण भी है कि भाजपा संगठन को देश भर में एक आदर्श संगठन की दृष्टि से देखा जाता है। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने अटलजी के साथ किए कार्यो का अनुभव भी सांझा किया। इस दौरान भाजपा के प्रदेश महामंत्री व दक्षिण पश्चिम के विधायक भगवानदास सबनानी ने भी संबोधित किया।

संगोष्ठी के पश्चात अटल जी के साथ कार्य करने वाले वरिष्ठ नेता शैलेंद्र शर्मा, महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष उषा चतुर्वेदी, महापौर मालती राय, गोविन्द गौड, सुजाता गुप्ता, सुशील वासवानी, भागीरथ पाटीदार, पुष्पा आचार्य, लिली अग्रवाल, महेश मकवाना सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं का शॉल एवं श्रीफल से स्वागत किया।

इस अवसर पर अटल विरासत सम्मेलन के संयोजक राम बंसल रेनवाल, सह संयोजक भाषित दीक्षित, आईटी सेल के संयोजक विश्व विजय सिंह, विनय तिवारी, मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, अभियान के जिला व मंडल टोली के सदस्य उपस्थित रहे।

Google Search

Boys Hostel in Bhopal