जैकी श्रॉफ हुए 68 वर्ष के, जन्मदिन पर दी सितारों ने शुभकामनाएं

मुंबई : शनिवार, फरवरी 1, 2025/ आज अभिनेता जैकी श्रॉफ का 68वां जन्मदिन है। जयकिशन काकूभाई सराफ उर्फ जैकी श्रॉफ का जन्म 1 फरवरी 1957 मुंबई के तीन बत्ती इलाके की एक चॉल में साधारण गुजराती परिवार में हुआ। काकूभाई श्रॉफ का ताल्लुक एक रईस परिवार से था। वे स्टॉक मार्केट के बड़े शेयरहोल्डर थे। हालांकि, एक बार बिजनेस में सारा पैसा डूब गया और परिवार सड़क पर आ गया। परिवार की रोजी-रोटी के लिए उन्होंने ज्योतिष का काम करना जारी रखा। कहा जाता था वीर कि उनकी कही हर बात सच साबित होती है। धीरे-धीरे लोगों के बीच उनकी पॉपुलैरिटी भी बढ़ने लगी।

अनिल कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बचपन की तस्वीरों का एक कोलाज शेयर किया। उन्होंने बताया कि दोनों के बीच हमेशा एक ‘खास रिश्ता’ रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि उनके मन में इस बात को लेकर कोई संदेह नहीं है कि दोनों पिछले जन्म में भाई थे और उम्मीद है कि अगले जन्म में भी भाई रहेंगे।

अजय देवगन ने लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो दादा! आप बड़े दिल वाले इंसान हैं। आप हमेशा खुश रहें। मैं आपके लिए एक शानदार साल की कामना करता हूं! जन्मदिन मुबारक।” जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा श्रॉफ ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “जन्मदिन की शुभकामना मेरे सब कुछ।” कृष्णा ने एक और वीडियो शेयर किया, जो कि जैकी की सफल फिल्म ‘हीरो’ का है।

फिल्म ‘हीरो’ के जरिए जैकी श्रॉफ और मीनाक्षी शेषाद्रि को शोहरत मिली। फिल्म ‘हीरो’ की शूटिंग के दौरान का एक किस्सा साझा मीनाक्षी बताती हैं, ‘फिल्म ‘हीरो’ की शूटिंग गुलमर्ग में चल रही थी। एक सीन की शूटिंग के दौरान जैकी के लंबे डायलॉग्स थे, जिसकी वजह से बार-बार रीटेक हो रहा था। मुझे आंखों में ग्लिसरीन डालकर रोना था, हर बार ग्लिसरीन डालने से आंखों में जलन हो रही थी। परेशान होकर मैंने जैकी से कहा कि वह इस बार अपना शॉट ओके कर दें। मेरी यह बात सुनकर जैकी नाराज हो गए, लेकिन शूटिंग पैकअप होने तक हम दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई थी। आज तक हम दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं।’

जैकी श्रॉफ ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत देव आनंद की फिल्म ‘स्वामी दादा’ में एक छोटी सी भूमिका से की। निर्माता-निर्देशक सुभाष घई की फिल्म ‘हीरो’ से वह रातोंरात स्टार बने। स्टार बनने के बाद भी जैकी श्रॉफ काफी समय तक चॉल में ही रहे। आज तक उन्होंने अपने ऊपर कभी स्टारडम हावी नहीं होने दिया। जैकी श्रॉफ की नेटवर्थ की बात करें तो उनके पास 212.76 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी है। जैकी हर फिल्म के लिए 4 करोड़ रुपए फीस चार्ज करते हैं। इसके अलावा जैकी श्रॉफ ऑर्गेनिक फार्मिंग भी करते हैं।

Google Search

Boys Hostel in Bhopal