मोहन यादव हर महीने जो कर्ज लेते हैं, वह करप्शन में चला जाता है : जीतू पटवारी

भोपाल : शनिवार, जनवरी 18, 2025/ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आज देपालपुर बड़नगर बदनावर, और सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र में जय बापू-जय भीम-जय संविधान अभियान की तैयारियों को लेकर कांग्रेसजनों के साथ बैठक की। पटवारी ने इस दौरान कहा कि देश के गृह मंत्री अमित शाह ने संसद के भीतर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी का अपमान कर देश के उस वर्ग का अपमान किया है जो अंबेडकर जी को अपना भगवान मानते हैं, उन्हें पूजते हैं।

पटवारी ने कहा कि 27 जनवरी को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली महूं में अभा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी , सांसद प्रियंका गांधी सहित देश और प्रदेश के तमाम वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में जय बापू-जय भीम-जय संविधान अभियान का आगाज किया जा रहा है जो लगातार पूरे प्रदेश में चलेगा। इस अभियान में प्रदेश भर से करीब दो लाख से अधिक कांग्रेसजन और अंबेडकर जी को मानने वाले उनके अनुयायी शामिल होंगे।

पटवारी ने कहा कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव में जो वादे जनता से किये थे, किसानों से किये थे वह पर्ची से बने मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक साल में एक भी वादा पूरा नहीं किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि धार्मिक नगरियों में शराब पर प्रतिबंध लगायेंगे, मतलब अवैध चालू करायेंगे, चैक पोस्ट बंद कर दिये अवैध चालू हैं, तभी तो सौरभ शर्मा के सोने के विस्कुट जंगल में पड़े मिले। 55 किलो सोना, 10 करोड़ नगद मोहन यादव ये कैसा राम राज्य है? ईडी आईडी इनकम टेक्स गई, लेकिन आज तक पूछताछ नहीं हुई। सौरभ शर्मा कहा है आज तक पता नहीं चला। वह डायरी कहां है, जिसमें 2000 करोड़ का हिसाब लिखा है। मोहन यादव की एक बात की दाद देना पडे़गी कि अपने जिले के हैे, 5000 करोड़ से कम कर्ज ले तो अपना अपमान समझते हैं। प्रदेश पर 4 लाख करोड़ से अधिक का कर्ज हो गया, पर किसान को खाद नहीं, गेहूं के दाम नहीं, लहसुन महंगा हुआ तो चाईना से मंगा लिया। हर व्यक्ति पर 50 हजार का कर्ज है। किसान की मांग थी 6000 रू. सोयाबीन की उस पर कोई ध्यान नहीं। कई योजनाएं बंद कर दी, 33 विभागों की 73 योजनाएं बंद कर दी। आखिर यह कर्ज लेते हैं वह जाता कहा है यह कर्ज करप्शन में चला जाता है। यह कर्ज लेते हैं तो ऐसी योजना बनती है कि आधा कैसे जेब में डाला जायें।

पटवारी ने अपने प्रवास के दौरान कांग्रेसजनों से आग्रह किया कि 27 जनवरी को आयोजित जय बापू-जय भीम-जय संविधान अभियान में ज्यादा से ज्यादा कांग्रेसजन महूं पहुंचकर भाजपा सरकार की संविधान और आरक्षण विरोधी सोच के खिलाफ आवाज बुलंद करें। संविधान और अंबेडकर का अपमान करने वाले अमित शाह को माफी मांगना पडेगी।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल, विधायक महेश परमार, दिनेश जैन, प्रदेश सचिव तरुण बाहेती, पूर्व विधायक मुरली मोरवाल, जिला प्रभारी चंदरसिंह, ग्रामीण जिला अध्यक्ष सदाशिव यादव मोहन सिंह पलदूना सहित अन्य नेतागण और बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Google Search

Boys Hostel in Bhopal