टोल बंदी के बाद अवैध वसूली की तरह ही शराबबंदी के नाम पर अवैध शराब की बिक्री तेजी से होगी: जीतू पटवारी

भोपाल : गुरूवार, जनवरी 16, 2025/ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आज इंदौर, उज्जैन मंदसौर प्रवास के दौरान उज्जैन जिले के उज्जैन विधानसभा सहित घटिया, खेड़ा खजुरिया, महिदपुर, गरोठ, सुवासरा, मंदसौर और मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय कांग्रेसजनों के साथ बैठक कर आगामी 27 जनवरी को आयोजित जय बापू-जय भीम-जय संविधान अभियान एवं संगठनात्मक स्तर पर चर्चा की।

पटवारी ने कहा कि अमित शाह ने अंबेडकर का संसद में अपमान किया। भाजपा हमेशा संविधान को लेकर आपत्तिजनक और अनर्गल बातें करती है। अमित शाह देश के नेता है, जिस प्रकार उन्होंने अंबेडकर और संविधान का अपमान किया है पूरी कांग्रेस संविधान को बचाने के लिए संकल्पित है और कड़ी में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी , सांसद प्रियंका गांधी सहित देश के सभी राष्ट्रीय नेता और मध्यप्रदेश के सभी वरिष्ठ नेतागणों की उपस्थिति में बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर की जन्मस्थली महूं से संविधान की रक्षा और सम्मान को लेकर आगामी 27 जनवरी से जय बापू-जय भीम-जय संविधान अभियान शुरू किया जा रहा है, जिसकी तैयारियां पूरे प्रदेश में पूरे जोश और उत्साह के साथ चल रहीं हैं। उन्होंने कहा कि मैं भी इस अभियान को लेकर पूरे प्रदेश में अधिकांश जगहों पर जाकर इसकी समीक्षा कर रहा हूं। आज इंदौर, उज्जैन, मंदसौर सहित 10 विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेसजनों से अभियान और संगठन की स्थितियों को लेकर बैठक की है।

पटवारी ने शराबबंदी को लेकर मीडिया द्वारा पूछे गये सवाल का जवाब देते हुये कहा कि प्रदेश में जिस प्रकार टोल बंदी की गई और अवैध टोल वसूली जारी रही उसी तरह शराबबंदी के नाम पर अवैध शराब का कारोबार चलता रहेगा। भाजपा सरकार को बने एक साल का समय बीत गया, पूर्व में भी नर्मदा किनारे शराबबंदी की घोषणा की गई थी, लेकिन नर्मदा किनारे एक भी गांव ऐसा नहीं है जहां शराब की बिक्री न हो रही हो?

पटवारी ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नये भारत में जो एजेंसियां काम कर रही है, एक आंख से देखती है अपने लोगों को छोड़ती है। यदि सही तरीके से जांच हो तो पूरा मंत्रीमण्डल जेल के अंदर होगा। गोविंद राजपूत तो बाहर रह ही नहीं सकता। उसकी हत्या का आरोप उसके परिवार वालों ने गोविंद राजपूत पर लगाया। गोविंद राजपूत ने 100 करोड़ से ज्यादा की 100 बीघा जमीन दान दे दी, वापस कर दी। कहां से आयी पता ही नहीं चला। जो 50 किलो सोना मिला परिवहन विभाग के आरक्षक सौरभ शर्मा के पास से उसके तार गोविंद राजपूत से जुड़े हैं।

पटवारी ने कहा कि मोहन भागवत ने तीन दिन पहले कहा कि देश की आजादी 1947 में नहीं मिली, देश की शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान है। जिस संविधान से सर्वधर्म सम्भाव की भावना जागृत हुई मोहन भागवत उसको चुनौती दे रहे हैं।

Google Search

Boys Hostel in Bhopal