जय बापू, जय भीम जय संविधान अभियान, महू में 27 जनवरी को होगा प्रदेश स्तरीय बड़ा आयोजन, जुटेंगे करीब 1 लाख कार्यकर्ता

भोपाल : शुक्रवार, जनवरी 10, 2025/ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव मप्र प्रभारी जितेन्द्र सिंह के मुख्य आतिथ्य, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की अध्यक्षता एवं पूर्व मुख्यमंत्री राज्यसभा सांसद दिग्विजयसिंह, मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व केंद्रीय मंत्रीद्वय कांतिलाल भूरिया, अरूण यादव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह राहुल भैया, सीडब्ल्यूसी मेंबर कमलेश्वर पटेल, अभा कांग्रेस के सचिव सहप्रभारीगण संजय दत्त, आनंद चौधरी, रणविजयसिंह, चंदन यादव की उपस्थिति में प्रदेष कांग्रेस मुख्यालय में आज प्रदेश कांग्रेस प्रबंध समिति, कार्यकारिणी, उपाध्यक्ष, महामंत्री, सचिव, सहसचिव और जिला/ शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की संयुक्त बैठक आहूत की गई। बैठक में संगठनात्मक विषयों के साथ आगामी 27 जनवरी 2025 को अभा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सहित अखिल भारतीय कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में आयोजित जय बापू, जय भीम, जय संविधान अभियान रैली की तैयारियों को लेकर रणनीति बनायी गई।

अभा कांग्रेस महासचिव जितेन्द्र सिंह ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुये कहा कि कांग्रेस संगठन बड़ा संगठन है। भाजपा जनता को भ्रमित कर देश में नफरत फैलाने की राजनीति करती है। कांग्रेस पार्टी आगामी दिनों में नये कार्यक्रम तैयार कर रही हैं, जिसमें ग्रामीण स्तर तक हर घर तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पहुंच होगी। जय बापू, जय भीम, जय संविधान अभियान का शुभारंभ अभा कांग्रेस कमेटी के निर्देष पर किया जा रहा है, जिसमें देष और प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेताओं सहित करीब 2 लाख कार्यकर्ता जुटेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह ने कहा कि बुनियादी तौर पर हमारा संघर्ष विचारधारा का है। बाबा साहेब ने हमें सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक न्याय, विचार की अभिव्यक्ति, विष्वास की अभिव्यक्ति, धर्म और उपासना की प्रतिष्ठा और गरिमा बनाये रखने के लिए संविधान का स्वरूप दिया। राजनीति में पांच सूत्र आवष्यक है संपर्क, संवाद, स्वभाव, समावेष और सम्मान। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में अजा-अजजा वर्ग की एक भी भर्तियां नहीं हुई, बैकलांग की भर्ती नहीं हुई। पहले अजा-अजजा वर्ग के लिए बजट अलग से होता था, वह समाप्त कर दिया गया है, उस बजट का पैसा मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के सम्मेलनों में खर्च किया जा रहा है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि जातिगत जनगणना देष के गरीबों, आरक्षित वर्गों के लिए आवष्यक है। भाजपा ने बाबा साहेब के संविधान को उद्योगपतियों की नीति से परे रखा है। बाबा साहेब का अपमान, संविधान का अपमान करना भाजपा की विचारधारा है। भाजपा द्वारा षिक्षा, सरकारी संस्थाओं का निजीकरण किया जा रहा है। दलित, आदिवासी और पिछड़ा वर्ग को लाभ देने के लिए बजट में कटौती कर दी गई है। हमें इन परिस्थितियों से लड़ने के लिए तैयार रहना है।

पटवारी ने जय बापू, जय भीम जय संविधान अभियान को सफल एवं प्रभावी बनाने जिला/षहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों, जिला प्रभारी सहप्रभारी और पदाधिकारियों को कार्यक्रम जारी किया जिसमें उन्होंने कहा कि 15 जनवरी के पूर्व जिला स्तर पर, 17 जनवरी तक ब्लाक स्तर पर, 21 जनवरी तक मण्डलों, सेक्टरों में बैठकें आयोजित कर सुनिष्चित करें कि महूं में होने वाले 27 जनवरी के कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में प्रदेश भर से 1 लाख कार्यकर्ता महूं पहुंचेंगे।

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि भाजपा में भेदभाव की नीति चल रही है। भाजपा का एक ही एजेंडा है जनता को भ्रमित कर संविधान के साथ छेडछाड़ करना। मध्यप्रदेष की सरकार दिल्ली से चल रही है। दलित, आदिवासी और पिछड़ा वर्ग के हितों को छीनने का काम भाजपा द्वारा किया जा रहा है।

इस अवसर पर पदाधिकारियों से संगठन की मजबूती के लिए सुझाव लिये गये। कार्यक्रम का संचालन प्रदेष कांग्रेस के महामंत्री डॉ. संजय कामले ने किया।
बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेन्द्र सिंह, फूलसिंह बरैया, रामेष्वर नीखरा, सज्जन सिंह वर्मा, उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे, मुकेष नायक, राजीव सिंह, शोभा ओझा, कुणाल चौधरी, आरिफ मसूद, महेन्द्र जोषी, मोर्चा संगठनों के अध्यक्ष योगेष यादव, विभा पटेल, मितेन्द्र दर्षन सिंह यादव, आषुतोष चौकसे आदि मंचासीन थे। बैठक में प्रबंध कार्यकारिणी के सभी विशेष एवं स्थायी आमंत्रित सदस्य, प्रदेष कांग्रेस के उपाध्यक्ष, महामंत्री, सचिव, सह सचिव, जिला /शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, जिला प्रभारी उपस्थित थे।

Google Search

Boys Hostel in Bhopal