दिसम्‍बर के दौरान पहली बार 26 हजार करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया एसआईपी में कुल निवेश

नई दिल्ली : शुक्रवार, जनवरी 10, 2025/ दिसम्‍बर के दौरान सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान -एसआईपी में कुल निवेश पहली बार 26 हजार करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया। दिसम्‍बर में कुल मासिक निवेश की राशि बढकर 26 हजार 459 करोड़ रुपये हो गई। नवंबर में यह निवेश राशि 25 हजार 320 करोड़ रुपये था। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया-ए एम एफ आई द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार इस दौरान ओपन-एंडेड इक्विटी म्यूचुअल फंड में सेक्टोरल और स्मॉल-कैप योजना में अधिक निवेश के कारण कुल निवेश बढ़कर 41 हजार 156 करोड़ रुपये हो गया।

पिछले तीन-चार महीने में शेयर बाजार में काफी अनिश्चितता देखी गई है, विदेशी निवेशकों ने भी शेयर बाजार में से अपना पैसा निकाला है। ऐसी स्थिति में म्यूचुअल फंड पर लोगों का भरोसा बढ़ा है, जिसके चलते दिसंबर में SIP के जरिए म्यूचुअल फंड में रिकॉर्ड 26,459.49 करोड़ रुपए का निवेश हुआ है। वहीं अप्रैल 2019 के बाद पहली बार स्मॉल और मिड कैप म्यूचुअल फंड में 9,761 करोड़ रुपए का निवेश किया गया है। साथ ही साल दर साल SIP के फ्लो में 50.2 प्रतिशत की ग्रोथ हुई है।

अगर आप म्यूचुअल फंड में इंवेस्ट करते हैं और आगे भी इसे जारी रख रहे हैं तो निवेश के लिए ये एक बेस्ट ऑप्शन है। दरअसल अभी शेयर बाजार में आगे और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, क्योंकि 20 जनवरी को अमेरिका के राष्ट्रपति के तौर पर डोनाल्ड ट्रंप शपथ लेंगे और वो टैरिफ बढ़ा सकते हैं। इस वजह से आने वाले दिनों में शेयर बाजार में बड़ी गिरावट हो सकती है। अगर आप म्यूचुअल फंड में निवेश कर रहे हैं तो आपके लिए बहुत कम रिस्क रहेगा।

Google Search

Boys Hostel in Bhopal