मुंबई : मंगलवार, नवम्बर 19, 2024/ विक्रांत मैसी अभिनीत यह फिल्म गुजरात में 2002 में कारसेवकों से भरी साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन में एक समुदाय विशेष के द्वारा आग लगाये जाने की घटना पर आधारित है। उल्लेखनीय है कि अयोध्या में टेंट में विराजमान रामलला के दर्शन कर अमदाबाद वापस लौट रहे रामभक्तों से भरी ट्रेन में गोधरा स्टेशन पर एक समुदाय विशेष के लोगों ने साजिश रचकर हमला किया। इसके बाद पहले से लाए गए पेट्रोल छिड़ककर स्लीपर कोच नंबर एस 6 को आग के हवाले कर दिया। इस कोच में अयोध्या से लौट रहे राम भक्त थे, जिनमें से 59 रामभक्तों की जलकर मौत हो गई। इस भीषण और मर्माहत कर देने वाले अग्निकांड के बाद गुजरात में भीषण साम्प्रदायिक दंगे हुए थे।
गोधरा कांड पर राजनीति भी बहुत हुई और तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव ने आंतरिक जांच के बाद इसे रामभक्तों द्वारा रचा गया षड्यंत्र ही करार देने की कोशिश की। राज्य के तत्कालीन मुख्यमंत्री और वर्तमान में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को गुजरात दंगों के लिए विपक्षी दलों ने खलनायक की तरह पेश करने की कोशिश की। यही कारण है कि गोधरा कांड की सचाई सामने लाने का साहस दिखाने के लिए अमित शाह सहित भाजपा के सभी वरिष्ठ जन साबरमती रिपोर्ट की तारीफ कर रहे हैं।
विक्रांत ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था, इस फिल्म को हिंदू-मुस्लिम या लेफ्ट-राइट विंग के चश्मे से देखना मानवता के लिए शर्म की बात है। ‘द साबरमती रिपोर्ट’ न केवल दंगों के दौरान मारे गए निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि देती है, बल्कि एक फिल्म-मनोरंजन के माध्यम के रूप में अंत तक दिलचस्प भी बनी रहती है। यह फिल्म उन लोगों को अवश्य देखनी चाहिए जो भारतीय इतिहास में रुचि रखते हैं और इसलिए, 3 सितारों के हकदार हैं। गीतकार प्रेम धवन का लिखा और मुकेश की बजाय मीका का गाया ये गाना फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ में वहां आता है जहा भारत-पाकिस्तान के क्रिकेट मैच में भारत के जीतने के बाद अहमदाबाद की मुस्लिम आबादी में पटाखे छोड़े जा रहे हैं। ये फिल्म गोधरा कांड पर है। अभी जुलाई में एक फिल्म रिलीज हुई ‘एक्सीडेंट या कॉन्सपिरेसी गोधरा’। रणवीर शौरी और मनोज जोशी ही फिल्म के दो सबसे नामचीन सितारे थे। फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ देखते समय न सिर्फ इस फिल्म की खूब याद आई बल्कि ये भी समझ आया कि एक ही विषय पर एक ही समय में दो फिल्में बनाना महज संयोग तो नहीं हो सकता। अमिताभ बच्चन के जमाने में एक ही विषय पर ‘तूफान’ और ‘जादूगर’ बनीं। सलमान खान और आमिर खान के समय में ‘दंगल’ और ‘सुल्तान’ बनीं। अभी ‘देवरा’ और ‘कंगुवा’ लोग देख ही रहे हैं और अब ‘एक्सीडेंट या कॉन्सपिरेसी गोधरा’ के बाद ‘द साबरमती रिपोर्ट’।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उल्लेख किया कि तथ्य हमेशा सामने आ जाते हैं और एक झूठी कहानी सीमित समय तक ही चल सकती है। एक्स पर आलोक भट्ट के एक पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने लिखा “आपने बहुत अच्छा कहा। यह अच्छी बात है कि यह सच्चाई सामने आ रही है और वह भी एक ऐसे तरीके से, जिसके जरिए आम लोग इसे देख सकें। एक झूठी कहानी सीमित समय तक ही चल सकती है। अंततः तथ्य हमेशा सामने आ ही जाते हैं!”
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गोधरा कांड पर बनी फिल्म ‘साबरमती रिपोर्ट’ की सराहना करते हुए सोमवार को कहा कि यह फिल्म साहस के साथ इकोसिस्टम को चुनौती देती है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म दुर्भाग्यपूर्ण घटना के पीछे की सच्चाई को दिन के उजाले में उजागर करती है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट किया, “कोई भी शक्तिशाली इकोसिस्टम चाहे कितनी भी कोशिश कर ले, वह सच्चाई को हमेशा के लिए अंधेरे में नहीं छिपा सकता। फिल्म ‘साबरमती रिपोर्ट’ अद्वितीय साहस के साथ पारिस्थितिकी तंत्र को चुनौती देती है और दुर्भाग्यपूर्ण घटना के पीछे की सच्चाई को दिन के उजाले में उजागर करती है।”
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ मध्यप्रदेश में टैक्स फ्री होगी। उन्होंने कहा कि अतीत की घटनाओं को तथ्यपरक रूप से फिल्म में प्रस्तुत किया गया है। अधिक से अधिक लोग यह फिल्म देख सकें, इस उद्देश्य से फिल्म को टैक्स फ्री किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया से चर्चा में यह जानकारी दी।




