राजा भोज और रानी कमलापति के नाम पर जारी होंगे स्मारक डाक टिकट : आलोक शर्मा

भोपाल : गुरूवार, मई 21, 2026/ भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने बताया कि भारत सरकार के संचार मंत्रालय द्वारा महान परमार शासक सम्राट राजा भोज एवं गोंडवाना साम्राज्य की वीरांगना महारानी कमलापति के सम्मान में स्मारक डाक टिकट जारी किए जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई है। उल्लेखनीय है कि राजा भोज और रानी कमलापति के योगदान को चिर स्थाई बनाने और आने वाली पीढ़ी को उनके कार्यों से प्रेरणा मिल सके इसके लिए सांसद शर्मा ने पत्र लिखकर केंद्र सरकार से विशेष स्मारक डाक टिकट उनके नाम पर जारी करने का आग्रह किया था। जिसका स्वीकृति पत्र प्राप्त हो गया है।

उन्होंने कहा कि सम्राट राजा भोज भारतीय इतिहास के ऐसे यशस्वी शासक थे, जिन्होंने शिक्षा, साहित्य, संस्कृति, स्थापत्य, जल प्रबंधन एवं सुशासन के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया। भोपाल का बड़ा तालाब सहित अन्य जल धरोहरें उनकी दूरदर्शी सोच और जनकल्याणकारी कार्य आज भी भारतीय सभ्यता और सांस्कृतिक गौरव के प्रतीक हैं। उनका व्यक्तित्व आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्र निर्माण, विद्या और लोककल्याण के लिए प्रेरित करता रहेगा।

सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि महारानी कमलापति साहस, त्याग, स्वाभिमान एवं नारी शक्ति की प्रतीक थीं। उनका योगदान प्रदेश की जनजातीय विरासत और सांस्कृतिक चेतना का महत्वपूर्ण अध्याय है। उन्होंने कहा कि इन दोनों महान विभूतियों के नाम पर जारी होने वाले स्मारक डाक टिकट मध्यप्रदेश की ऐतिहासिक विरासत एवं सांस्कृतिक अस्मिता को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान प्रदान करेंगे।

Google Search

Boys Hostel in Bhopal