अल्लू अर्जुन की फिल्म “पुष्पा 2 : द रूल” पांच दिसंबर को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

मुंबई : गुरुवार, अक्टूबर 24, 2024/ अल्लू अर्जुन की बहुप्रतीक्षित फिल्म “पुष्पा 2 : द रूल” की नई रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है। पहले यह फिल्म 6 दिसंबर 2024 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे एक दिन पहले, यानी 5 दिसंबर 2024 को रिलीज किया जाएगा। इस खबर की पुष्टि खुद अल्लू अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट के माध्यम से की, जिसमें उन्होंने फिल्म का नया पोस्टर भी साझा किया। फिल्म के प्रोड्यूसर ने हैदराबाद में डिस्ट्रीब्यूटर के साथ एक बड़े इवेंट के दौरन फिल्म की रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा की है।

फिल्म की तेजी से शूटिंग की जा रही है और डायरेक्टर सुकुमार पूरी कोशिश कर रहे हैं कि इसके एक शानदार सिनेमाई अनुभव बनाने में कोई कमी न रह जाए। फिल्म का म्यूजिक पहले ही चार्टबस्टर बन चुका है, जो हर जगह दर्शकों का दिल जीत रहा है। रिलीज से पहले बिजनेस के आंकड़े भी ये दिखा रहे हैं कि फिल्म रिकॉर्ड तोड़ सफलता हासिल कर सकती है। फिल्म की रिलीज को लेकर इंडिया और इंटरनेशनल लेवल पर उत्साह चरम पर है। फैंस अपने आइकन स्टार अल्लू अर्जुन को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

‘पुष्पा 2: द रूल’ साल के अंत के लिए एक बेहतरीन मनोरंजन होने जा रहा है। अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल स्टारर इस फिल्म का डायरेक्शन सुकुमार ने किया है और इसे मैथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स द्वारा प्रोड्यूस किया गया है, जिसमें टी-सीरीज का म्यूजिक है।

पहले भाग का निर्देशन भी उन्होंने ही किया था। फहद फासिल भी इस फिल्म में अपनी अदाकारी का तड़का लगाते हुए नजर आएंगे। “पुष्पा 2 : द रूल” हिंदी समेत तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ के साथ बंगाली भाषा में भी रिलीज होगी। यह पहली पैन-इंडिया फिल्म है, जो बंगाली भाषा में रिलीज होने वाली है। सिनेमाघरों में कमाई करने के बाद यह फिल्म OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

इस एक्शन ड्रामा में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल मुख्य भूमिकाओं में हैं। जगदीश प्रताप बंडारी, जगपति बाबू, प्रकाश राज, अनसूया भारद्वाज, राव रमेश और कई अन्य सहायक कलाकारों का हिस्सा हैं। मैत्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स द्वारा निर्मित, फिल्म की तकनीकी टीम में सिनेमैटोग्राफर मिरोस्लाव कुबा ब्रोजेक, संपादक नवीन नूली और संगीतकार देवी श्रीप्रसाद शामिल हैं।

Google Search

Boys Hostel in Bhopal