पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री सुभेंदु अधिकारी होंगे, शनिवार को होगा शपथ ग्रहण समारोह

नई दिल्ली : शुक्रवार, मई 8, 2026/ बीजेपी के वरिष्‍ठ नेता सुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्‍यमंत्री होंगे। कोलकाता में आज उन्‍हें भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। सुभेंदु अधिकारी राज्य के पहले भाजपा मुख्यमंत्री बनेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में भाजपा विधायक दल की बैठक में सुभेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता चुना गया। शाह ने बताया कि बैठक में केवल सुभेंदु अधिकारी का ही नाम नेता के लिए प्रस्‍तुत किया गया। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अधिकारी के चयन की औपचारिक घोषणा की। नई भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह कल कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में होगा।

सुवेंदु अधिकारी को ममता बनर्जी के सबसे मुखर आलोचक के तौर पर भी जाना जाता है। लेकिन, एक समय था जब सुवेंदु अधिकारी, ममता बनर्जी के सबसे भरोसेमंद सहयोगियों में गिने जाते थे। नंदीग्राम और सिंगूर जैसे आंदोलनों में उनकी अहम भूमिका ने ही ममता बनर्जी को राज्य की राजनीति में मजबूत पहचान दिलाई। समय के साथ दोनों नेताओं के रास्ते अलग हो गए। 2021 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। इसके बाद दोनों नेताओं के बीच राजनीतिक टकराव राज्य की सबसे चर्चित लड़ाइयों में शामिल हो गया।

सुवेंदु अधिकारी वैसे नेता हैं, जिन्होंने ममता बनर्जी को उनके ही गढ़ में न सिर्फ कड़ी चुनौती दी, लगातार दो विधानसभा चुनाव में करारी मात भी दी। 2021 के विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम सीट पर चुनाव लड़ते हुए अधिकारी ने सीधे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को टक्कर दी और जीत दर्ज कर अपनी राजनीतिक पकड़ साबित की। इसके बाद इस बार के चुनाव में अधिकारी ने नंदीग्राम के साथ ही भवानीपुर से उम्मीदवारी पक्की कर ली। भवानीपुर को ममता बनर्जी की सुरक्षित सीट माना जा रहा था। लेकिन, चुनावी नतीजे में सुवेंदु अधिकारी की भवानीपुर से प्रचंड जीत ने ममता बनर्जी के राजनीतिक करियर पर सवालिया निशान लगा दिया।

 

Google Search

Boys Hostel in Bhopal