भोपाल : गुरूवार, मई 7, 2026/ राज्य शासन ने डॉ. निवेदिता शर्मा को मध्यप्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अधिसूचना जारी की गई। जारी अधिसूचना के अनुसार उनका कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष अथवा 65 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक, जो भी पहले हो, निर्धारित किया गया है।




